आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: दिनांक- 01.04.2021 को जिलाधिकारी आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रखते हुए ब्लाक व मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम अजमतगढ़ ब्लाक के इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल, मसोना, अजमतगढ़, जनपद-आजमगढ़ में मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते हुए वहाँ के जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की गयी।
उसके पश्चात जीयनपुर के नवोदय विद्यालय जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ का निरीक्षण करने के पश्चात बिलरियागंज ब्लाक के प्रा0 वि0 अण्डाखोर में प्रधान प्रत्याशी के साथ मीटिंग करते हुए मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।






