Breaking News

मेहनाजपुर: अवैध शराब व गांजा के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक  आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक (नगर),व  क्षेत्राधिकारी लालगंज  व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में उ.नि. अतीक अहमद मय हमराह का0विकाश सरोज ,म0का0 पूजा पाण्डेय व धीरज कुमार सिंह आ0 सि0 क्षेत्र 3 के प्रस्थान कर अभियोग देखभाल क्षेत्र ,तलाश वाछित  अभियुक्त  कस्बा उधरा टड़िया में मामूर था कि जरिये मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्ता दीपा देवी पत्नी कैलाश चौहान ग्राम उधरा टड़िया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ में अपने घर पर बनी मड़ई में बैठकर अवैध शराब व गांजा बेच रही है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर मय हमराह के प्रस्थान कर ग्राम उधरा टड़िया अभियुक्ता दीपा देवी के घर पर पहुंच  कर दबिस दी गई तो अभियुक्ता दीपा देवी अपने घर पर मौजूद मिली नाम पता पूछा गया तो अपना नाम दीपा देवी पत्नी कैलाश चौहान ग्राम उधरा टड़िया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ बतायी अभियुक्ता को मुकदमें का हवाला देते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 8.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया गिरफ्तारी बावत सूचना मौके पर ही मौजूद उसके पति कैलाश चौहान को दी गई । जिसकी गिरफ्तारी बावत दाखिला  समय 8.40 पर किया गया है नकल रपट रो.आम संलग्न सी.डी किया जाता है ।

पूछताछ का विवरण: गिरफ्तार महिला से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर रही है तथा अपने किये गये अपराध पर बार-बार माफी मांग रही है। 

पंजीकृत अभियोग–1. मु.अ.सं. 29/21 धारा 60 EX ACT   व मु.अ.सं. 30/21 धारा 8/20 NDPS एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्ता :

1.दीपा देवी पत्नी कैलाश चौहान ग्राम उधरा टड़िया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 

विवरण बरामदगी :

1- 18 शीशी देशी शराब नाजायज 01 Kg 100g गांजा (10 पुड़िया)

गिरफ्तार करने वाली टीम:  

1.SI अतीक अहमद थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. का0विकाश सरोज थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3.म0का0 पूजा पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
4.धीरज कुमार सिंह आबकारी सिपाही क्षेत्र 3 लालगंज

और नया पुराने