आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 19 अप्रैल-- जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न होने पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी हैl
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी संक्रमण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराना हमारे लिए चुनौतीपूर्ण कार्य थाl उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कहीं कहीं छोटी मोटी घटनाएं हुई जिसको ससमय निस्तारित कर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को सभी के सहयोग से संपन्न कराया गयाl जिलाधिकारी ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी, आरओ, एआरओ, पुलिस व होमगार्ड के जवानों को हार्दिक बधाई।