Breaking News

अजमतगढ़ में सब्जी विक्रेता की हत्या, पुलिस जुटी जांच में।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: बृजेश गोंड

अजमतगढ़ (आजमगढ़ ): जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत अजमतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 मकान बनाकर रह रहे सब्जी विक्रेता प्रमोद चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान उम्र 50 वर्ष की आज रात में हत्या कर दी गई । मृतक के एक लड़का दिलीप उम्र 25 साल मौके से फरार है दो  लड़की सोनम और पूजा की शादी हो गई है । 
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद चौहान  महावत गढ़ के मूल निवासी हैं जो कि यहां अजमतगढ़ महादेव नगर वार्ड नंबर 2 में अपना मकान बना कर रहते हैं । मृतक की पत्नी अनीता देवी का कहना है कि यह रात में 10:30 बजे तक नीचे बना खा  करके आए और  छत पर ही सोते थे और सीढ़ी का दरवाजा ऊपर से ही बंद कर लेते थे। आज रात भी उन्होंने ऐसा ही किया कि दरवाजा बाहर से बंद कर लिए थे हम लोग नीचे सो रहे थे । अगल-बगल वालों का कहना है कि पति पत्नी में कभी पटती नहीं थी रोज मार झगड़ा होता था । मृतक प्रमोद का एक साथी मूचू  निषाद ही था  जिससे वह अपने हर दुख सुख को कहता था।   शुक्रवार की शाम को मुचंचू  निषाद को मां और बेटे दोनों मिलकर बहुत मार मारे और कहे कि आइंदा इनके साथ कभी मत दिखाना शुक्रवार की रात में ही अनीता और दिलीप ने मिलकर के प्रमोद की पिटाई किया था । प्रमोद चौहान हमेशा अपने को मारे जाने की आशंका व्यक्त करता था कहता था कि अगर मुचू हमारे साथ नहीं रहेगा तो लोग हम को मार डालेंगे । और रविवार का वह दिन आ गया जब मूचू  साथ में नहीं था और प्रमोद को उसकी पत्नी और पुत्र ने मिलकर के मार डाला ऐसा लोगों का आरोप है । प्रमोद चौहान की अपनी पत्नी अनीता से पहले से ही नहीं बन रही थी बीच में इन लोगों के बीच में मुकदमा भी चल रहा था और अब मुश्किल से चार-पांच दिन पहले ही वह यहां अजमतगढ़ आई है और रात में उसकी हत्या हो गई । प्रमोद की पत्नी अनीता का मायका घोसी में है और वहीं पर वह रहती थी और  दो ' तीन महीने पहले ही वह आई है । प्रमोद की मृत्यु के बाद से ही उसका लड़का दिलीप मौके से फरार है सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाल अजमतगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज लोग मौके पर आए और लाश को अपने साथ कोतवाली ले गए । साथ में अनीता को भी ले गए हैं । 

और नया पुराने