Breaking News

पंचायत चुनावः आजमगढ़ में हल्की फुल्की झड़प के बीच हुए 63.36% वोटिंग, जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जिले में सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चला। शाम 6 बजे तक जिले में 63.36 प्रतिशत वोटिंग हुई। कुछ जगहों पर विवाद हुआ। 
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कई गांव में पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी मतदान को लेकर मारपीट में दर्जनों लोग घायल हो गए जहां पर मौके पर डीआईजी कप्तान डीएम ने पहुंचकर घटना स्थल की जानकारी ली। वही सुबह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ही बैरीडाड गांव में बीडीसी सदस्य का मतपत्र मतदान कर्मियों के पास नही होने से मतदान लगभग 10 बजे तीन घण्टा विलंब से सुरु हो सका।वही  कसड़ा आईमा गांव में दोपहर लगभग 1:00 बजे फर्जी मतदान करने की शिकायत को लेकर दो प्रधान प्रत्याशी आपस में भिड़ गए जिसमें राजबली यादव 70 साल उनके पुत्र संजय यादव 45 साल, देवेंद्र 40 साल, मंजे यादव 38 साल,आकाश 15 साल, सोमनाथ राजभर 33 साल घायल हो गए तो दूसरे पक्ष से विपिन यादव पुत्र जगदीश यादव 22 साल घायल हो गए।

जिसमें राजबली यादव एवं संजय यादव को काफी गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर सूचना पाकर पहुंचे डीआईजी कप्तान एव डीएम ने घटना की जानकारी ली और सुरक्षा कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए कहा।

इस दौरान अंजान शहीद गांव में फर्जी मतदान को लेकर सुबह लगभग 11 बजे भी दो पक्ष आपस में फर्जी मतदान करने को लेकर भिड़ गए जिन्हें बाद में सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया तो वही कोतवाली क्षेत्र के ही करैला गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए एवं भरौली गांव में भी फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए भटौली इब्राहिमपुर में भी फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुए जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए इस दौरान मौके से पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सगड़ी डाँ0 राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि- सभी जगह सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं जिन्हें शांतिपूर्वक मतदान कराने की सख्त हिदायत दी गई है। फर्जी मतदान करने वालों को हिरासत में लेने के आदेश दिए गए हैं।जबकि चुनाव के दौरान कही भी सोशलडिसेन्सिंग का पालन नहीं किया जा रहा था सभी जगहों पर एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए थे मतदाता।

लालगंज क्षेत्र के सरूपहा ग्राम पंचायत के कंपोजिट स्कूल के बूथ पर सोमवार को ग्राम पंचायत चुनाव में फर्जी वोटिंग को लेकर दो गुट आपस में भिड़े गये। झड़प के बाद एक गुट द्वारा पोलिंग बूथ में घुसकर बैलेट बाक्स में पानी डालकर फरार हो गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त ग्राम पंचायत में वोटिंग को रद्द करने की बात कही।
 
कई बूथ पर प्रत्याशियों और समर्थकों की लगी भीड़ को पुलिस ने हल्की लाठीचार्ज कर खेड़दा। हिरासत मे लिए गए दो दर्जन लोगों को पुलिस ने वोटिंग के बाद देर शाम को छोड़कर दिया।वोटिंग के लिए बूथ से कई मतदाता बिना वोट दिए बैरंग ही लौट गए। बताया कि मतदाता सूची से नाम गायब होने की वजह से सभी वोट देने से वंचित हैं।  
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, जिला, क्षेत्र व पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। हालांकि सुबह रफ्तार सुस्त रही। बावजूद जिले में 9 बजे तक 10.7 फीसद मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक 27 फीसद वोट पड़े थे। सूरज की तपिश के साथ बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर 1 बजे मतदान का जिले मे फीसद बढ़कर 38. 98 तक पहुंच गया। दोपहर 3 बजे तक 50. 39 फीसद वोट पड़े। शाम 5 बजे मतदान का फीसद बढ़कर 59. 55 तक पहुंच गया और शाम 6 बजे तक कुल 63.36 फीसद मतदान हुआ।
 कोरोना संक्रमण को लेकर कुछ बूथो पर लोग अलर्ट दिखे तो वहीं लापरवाही भी नजर आई। दावे के  बावजूद भी बूथों पर सैनिटाइजर न ही हाथ धोने के लिए साबुन ही नजर आए। सुबह 9 बजे के बाद कई बूथ लंबी लाइन लगी हुई थी। हालांकि, कोविड के भय की वजह से वोटिंग कम होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वोटर लिस्ट में नाम न होने पर कई बूथों पर् वोटरों ने बवाल काटा। हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण कुछ ही देर में मामला शांत हो गया। 
हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अबकी प्रत्येक बूथ पर रखे हुए एक मतपेटिका में मतदाता  ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पद का  मतपत्र वोटिंग के बाद बॉक्स में डाल रहे थे। मतपत्र के रंग अलग अलग निर्धारित थी। प्रधान पद के लिए इस बार हरे रंग का, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद , बीडीसी के लिए नीला व जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र थे। 
बूथों पर वोटिंग के बाद सभी मट पेटिकाए ब्लाक पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। मतदान शाम 6 बजे तक चला। वोटों की गिनती दो मई को होनी है। ब्लाक पर ही वोटों की गिनती होगी। कई पोलिंग बूथ पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम गायब होने को लेकर हंगामा होने पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की।

और नया पुराने