Breaking News

महुला में हुए अग्निकांड का निरीक्षण कर विधायक बंदना सिंह ने अग्नि पीड़ितों की तत्काल मदद हेतु अधिकारियों से की वार्ता।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत रौनापार थाना क्षेत्र के महुला बाजार में आज मंगलवार को सगड़ी विधायक बन्दना सिंह पहुंची। सर्वप्रथम उन्होंने 19 अप्रैल दिन सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में तबाह अग्निपीड़ितों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और उनकी हुई क्षति का निरीक्षण कर तत्काल अग्निपीड़ितों के मदद हेतु उच्च अधिकारियों से वार्ता किया है और हरसंभव मदद का पीड़ितों को आश्वासन दिया। 
जानकारी के लिए आपको बता दे कि- बीते कल 19 अप्रैल सोमवार को देर शाम रौनापार थाना क्षेत्र के महुला बाजार में अज्ञात कारण से आग लग गई थी जिससे लगभग दो दर्जन से अधिक आवासीय मंडईया, गृहस्वामियों का सारा गृहस्थी सामान व कुछ मवेशी भी जलकर राख हो गए थे। आस - पास के लोगों व फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

और नया पुराने