Breaking News

वायरल जुलूस विडियो व आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही, वाहन के साथ चार गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान कोविड-19 के दृष्टिगत तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में दिनांक- 14.04.2021 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम मोहब्बतपुर में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी पूनम राजभर के समर्थन में पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह वाहन संख्या – UP 50BQ 5001 से तथा 30-40 मोटर साईकिल सवार समर्थको को लेकर विना किसी अनुमति के जुलूस निकाले जिसका विडिओ सोसल मिडिया पर वायरल हुआ जिसका संज्ञान लेकर आज दिनांक- 15.04.2021 को वाहन सहित लोगो गिरफ्तार किया गया है, उक्त लोगो द्वारा जनपद में लगी धारा 144 द0प्र0सं0 व आदर्श आचार संहिता का उल्घन किया गया है, तथा कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण में जानबुझ कर लापरवाही की गयी है इनका यह कृत्य एक दण्डनीय अपराध है तथा सोशल मिडिया पर वायरल विडियो तथा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण—

1. NCR No-  30/2021 धारा 171च, 188 IPC थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

1. आकाश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह  ग्राम मुहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. सौरभ सिंह पुत्र राजकुमार सिंह  ग्राम मुहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. अजय उर्फ लकी सिंह पुत्र रमाकांत सिंह  ग्राम मुहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4. शमशेर अली पुत्र अंसार  ग्राम मुहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

बरामदगी –

1. जुलूस में प्रयुक्त वाहन नं0-  UP 50BQ 5001

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –

1.श्री अखिलेश कुमार मिश्रा,  प्रभारी निरीक्षक थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2.हे0का0 सन्तोष कुमार,        थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3.का0 जगभान पाल,             थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
4. का0 दीपक कुमार,             थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
5. म0का0 काजल सिंह,          थाना मुबारकपुर, आजमगढ़

और नया पुराने