आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवाँ।
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान ,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ़ श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री मनोज कुमार रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना तरवां पर अलग-अलग टीम गठित कर अपराध/अपराधियों की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों /वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 ओमप्रकाश नरायण सिंह चौकी इंचार्ज बोंगरिया द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट घटनास्थल बहदग्राम रस्तीपुर लुनी नदी पुल बफासला करीब 18 किमी पूर्वोत्तर बमुद्दैयत उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह बनाम सागर चौहान पुत्र रामसूरत चौहान ग्राम जुवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
दिनांक 06.04.2021 को उ0नि0 ओम प्रकाश नारायण सिंह प्रभारी चौकी बोंगरिया मय राह हे0का0 बृजेन्द्र सिंह व का0 ताराचन्द साहनी के बिनावर गस्त व देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जरायम में मामूर होकर ग्राम रस्तीपुर में मौजूद थे कि सूचना मिली की ग्राम गतवां से कुछ लोग आगामी पंचायत चुनाव के कारण अपने प्रत्याशी के समर्थन में मोटर साइकिल का जुलूस निकालकर रस्तीपुर की ओर आने वाले है। उनके इस कृत्य से जहां आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उलघंन हो रहा है वही शांति व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल सम्भावना भी है, जिनको सरेदस्त रोका जाना अतिआवश्यक है सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय राहियान के रवाना होकर तत्कालिक कार्यवाही हेतु ग्राम गतवां की ओर जा रहा था जैसे ही लोग रस्तीपुर व गतवां के मध्य लोनी नदी पर बने पुल पर पहुचें कि पुल पर बैठा व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में उठकर जाने लगा जिसे बदमाश होने की शंका पर टोका व रूकने को कहां गया तो नही रूका बल्कि भागने का प्रयास करने लगा कि पुलिस वालों ने एगबारगी दौड़ कर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करके इस व्यक्ति को रोक लिया नाम पता पूछते हुए जामातालाशी ली गयी तो इसने अपना नाम सागर चौहान उम्र 35 वर्ष पुत्र स्व. रामसूरत चौहान ग्राम जुवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामातलाशी से पहने हुए लोवर व उसके नीचे दो अदद अण्डरवियर की फेट में खुसा हुआ एक अदद तमंचा देशी 315 बोर जिसकी नाल लोहा करीब 07 अंगुल, बाडी करीब 04 अंगुल जिसपर नाल को खोलने व बन्द करने के लिए स्प्रिंगदार खटका, ट्रेगर, ट्रेगर गार्ड व हैमर लगा हुआ, बट करीब 04 अंगुल जिसपर दोनों तरफ सिल्वर कलर की पत्ती जो कील से जड़ी हुई चालू हालत में तथा लोवर की बायी जेब से दो अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर जिनके पेंदे पर अंग्रेजी में KF 8MM लिखा हुआ बरामद हुआ । अभियुक्त से तमंचा व कारतूस रखने का लाइसेन्स तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा माफी मांगने लगा कि अभियुक्त को जुर्म धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का बताकर समय करीब 08.30AM पर कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायायलय किया गया।
पंजीकृत अभियोग -
1- मु0अ0सं0 49/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1 सागर चौहान पुत्र रामसूरत चौहान ग्राम जुवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़
बरामदगी -
एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
अपराधिक इतिहास -
क्र0स0 मु0अ0स0 धारा थाना जनपदका नाम
1 19/16 41/411 भा0द0वि0 तरवाँ आजमगढ़
2 232/16 379 भा0द0वि0 कोतवाली गाजीपुर
3 120/16 392 भा0द0वि0 जहानागंज आजमगढ़
4 149/16 3/25 आर्म्स एक्ट जहानागंज आजमगढ़
5 297/16 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट जहानागंज आजमगढ़
6 115/16 41/411/467/468/471भा0द0वि0 तरवाँ आजमगढ़
7 26/15 392 भा0द0वि0 कोहडोर प्रतापगढ़
8 138/19 307 भा0द0वि व 3/25 आर्म्स एक्ट तरवां आजमगढ़
9 49/2021 3/25 आर्म्स एक्ट तरवां आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – 1. उ0नि0 ओमप्रकाश नरायण सिंह मय हमराह थाना-तरवां, आजमगढ़ ।
