आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चेकिंग संदिग्ध/वांछित, अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलायेग ये अभियान के क्रम में दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी फरिहा रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध/वांछित चेकिंग में मामूर थे कि मुहम्मदपुर पुलिया के पास से राजेलाल पुत्र सहजू साकिन फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ की जामा तलाशी ली गय़ी तो एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ। अवैध असलहा की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- - 81/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0न्यायालय चालान किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0- - 81/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-राजेलाल पुत्र सहजू साकिन फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़
बरामदगी-
1- एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नजायज
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. का0 संतोष कुमार गुप्ता थाना निजामाबाद, आजमगढ़
