आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- रानी की सराय
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अग्रिम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान शराब विक्री की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराही के पटेल नगर मोड कस्बा रानी की सराय पर मौजूद थे कि मुखबीर खास आकर बताया कि एक व्यक्ति पटेल नगर रेलवे क्रासिंग पर असलहा लेकर खड़ा है तथा संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर मय हमराही व मुखबीर को साथ पटेल नगर तिराहे पर खड़ा व्यक्ति अरविन्द विश्वकर्मा पुत्र श्रीराम विश्वकर्मा ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को हिरासल पुसिस में लिया गया तथा अभियुक्त की जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 110 रू0 नकद बरामद हुआ। अभियुक्त को आज दिनांक 17.04.2021 को समय करीब 07.45 बजे गिरफ्तार कर उपस्थित थाना आकर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 41/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का स्थान – पटेल नगर रेलवे क्रासिंग कस्बा थाना रानी की सराय समय 07.45 बजे दिनांक 17.04.20021
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त के द्वारा पूछताछ पर जुर्म को स्वीकार करते हुए अपनी गलती की बार बार माफी माँग रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0स0 0041/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. अरविन्द विश्वकर्मा पुत्र श्रीराम विश्वकर्मा ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
1- एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 राज कुमार तिवारी, मय हमराह कां0 अमित कुमार बर्मा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
