आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आज़मगढ़: गर्मी और कोरोना संकट को देखते हुए विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल आर्यमगढ़ द्वारा बेसहारा गौवंश एवं अन्य पशुओं हेतु विभिन्न स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था हेतु जलपात्र लगवाए जा रहे हैं।
हमारे संगठन की मूल प्रकृति सेवा ही है और इसी को चरितार्थ करते हुए हमारी आज़मगढ़ इकाई दारा अनेको प्रकार के सेवा कार्य खड़े करने का प्रयास सराहनीय है
इसी क्रम में आज़मगढ़ नगर के
मुकेरीगंज स्थित शिव मंदिर पर,हर्रा की चुंगी पॉलिटेक्निक तिराहे पर,पहाड़पुर तिराहे पर,पाण्डेयबाजार हनुमान मंदिर के पास,ब्रह्मस्थान पुलिस चौकी के निकट,भंवरनाथ मंदिर के निकट जलपात्र स्थापित किये गए
इस अभियान में नगर कार्याध्यक्ष अरविंद मोदनवाल ,जिला सह मंत्री संतोष गुप्ता ,नगर संयोजक हिमांशु राज ,नगर सह मंत्री सूरज निषाद,अनिल सोनकर,अभी निषाद,अंकु गुप्ता ,विपिन यादव ,राहुल गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हुआ