Breaking News

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक समेत 4 वाहन आपस में भिड़े, 4 की मौत, 7 घायल, 1 गंभीर, वाराणसी रेफर, तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जहानागंज थाना अंतर्गत सुहवल के पास ट्रक व 2 बोलेरो समेत 4 वाहनों की भीषण टक्कर में 4 की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गम्भीर बनी हुई है जिसको वाराणसी रेफर कर दिया गया है। आधी रात को हादसे के बाद कोहराम मच गया। मऊ जिले के चिरैयाकोट से मोहम्मदाबाद वाले रास्ते पर ही आजमगढ़ के जहानागंज थाना का सुहवल गांव पड़ता है। पुलिस देर रात को सूचना के बाद मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सा के लिए भेजा गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीड़ित लोगों के बारे में अभी और डिटेल पुलिस पता लगा रही है। एस ओ जहानागंज संदीप यादव ने बताया कि अभी लिखा पढ़ी करी जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र से बोलेरो पर सवार होकर लोक तिलक चढ़ाने मऊ के ही रानीपुर थाना क्षेत्र में किसी गांव में गए थे वहीं से लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया।

और नया पुराने