आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 अप्रैल-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राजेश कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में जनपद में दिनांक 19 अप्रैल 2021 को संपन्न हुए मतदान में कतिपय कारणों से जनपद के 05 मतदान स्थलों पर मतदान प्रक्रिया दूषित होने के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था, जिस पर दिनांक 29 अप्रैल 2021 को पुनर्मतदान कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
उन्होने बताया कि जिन मतदान स्थलों पर पुनर्मतदान कराया जाना है, उनमें विकासखंड लालगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोफीपुर सरूपहा मंे प्राथमिक पाठशाला सरूपहा प0 भाग, वार्ड 6 से 9 तक तथा प्राथमिक पाठशाला सरूपहा द0भाग, वार्ड 10 से 13 तक, विकासखंड मुहम्मदपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीपुर राजमो में प्रा0पा0रानीपुर राजमो भाग 4, वार्ड 4 से 4 तक, ग्राम पंचायत आंवक में प्रा0पा0 आंवक नया द0भाग, वार्ड 14 से 15 तक तथा विकासखंड मार्टिनगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरहन में जू0हा0स्कूल सुरहन कक्ष संख्या 4, वार्ड 10 से 11 तक, का पुनर्मतदान कराया जाना है।