Breaking News

प्रधान पद के प्रत्याशियों की मृत्यु के पश्चात स्थगित किए गए मतदान को पुनः नए सिरे से मतदान कराए जाने हेतु कार्यक्रम जारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 अप्रैल-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राजेश कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में जनपद में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मृत्यु के पश्चात स्थगित किए गए मतदान को पुनः नए सिरे से मतदान कराए जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें दिनांक 29 अप्रैल 2021 को प्रातः 7ः00 से सायं 6ः00 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विकासखंड तरवां के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरपूर पिछवार, विकासखंड ठेकमा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरावा, विकासखंड अजमतगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनौरा मैनाथपट्टी, विकासखंड रानी की सराय के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरपुर जगजीवन तथा विकासखंड तहबरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरियाडीह में प्रधान पद का पुनः मतदान दिनांक 29 अप्रैल 2021 को कराया जाना है।

और नया पुराने