आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 05 अप्रैल-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राजेश कुमार ने बताया है कि निर्वाचन के दौरान एसएमएस/एमएमएस तथा सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने पुलिस अधीक्षक से कहा है कि निर्वाचन के प्रक्रिया के प्रारम्भ होने से निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक जनपद में साइबर सेल का गठन कर दें, जो पूर्ण रूप से सक्रिय रहे तथा एमएमएस/एसएमएस/सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सभी प्रकार के मैसेजेस पर सतर्कता रखें एवं गलत, भ्रामक और सनसनीखेज सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों पर तत्काल कार्यवाही करें।
