Breaking News

आजमगढ़ में कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ कार्यवधि में बदलाव।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 28 अप्रैल-- जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने आदेश दिया है कि दिनांक 01 मई 2021 से 30 मई 2021 तक जनपद आजमगढ़ में कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ सभी राजस्व/कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों/चकबन्दी न्यायालयों तथा राजस्व/फौजदारी अभिलेखागार कलेक्ट्रेट का कार्य समय प्रातः 6.30 बजे अपरान्ह 12.30 बजे तक निर्धारित किया जाता है। इस बीच पूर्वान्ह 9.30 से 10.00 बजे तक मध्यावकाश (लंच ब्रेक) भी रहेगा। समस्त कार्यालय तथा कोषागार का कार्य समय पूर्ववत प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक रहेगा।

और नया पुराने