Breaking News

मुबारकपुर: दहेज हत्या का वॉछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनाक 18.03.2021 को पीयरिया देवी पत्नी सीजोर ग्राम सिकठिया थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ ने थाना मुबारकपुर पर शिकायत दर्ज करायी कि ग्राम फिरोजाबाद मफिया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ में मेरी लड़की की शादी हुई थी जिसकी हत्या ससुरालीजनो द्वारा मिलकर की गयी है  जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/21 धारा 498ए,304बी,506 भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । 
आज दिनांक 12.04.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 12.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र को सूचना प्राप्त हुआ कि फिरोजाबाद का जो दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत हुआ था उसका एक नामजद अभियुक्त जो कही भागने के फिराक में अमिलो बाजार चौराहे पर खड़ा है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान के अमिलो बाजार चौराहे पर पहुचकर मु0अ0सं0- 54/2021  के वांछित अभियुक्त टिम्मल यादव पुत्र घुरहू यादव निवासी फिरोजाबाद मफिया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय 10.10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग–

मु0अ0सं0 54/21 धारा 498ए,304बी,506 भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

टिम्मल यादव पुत्र घुरहू यादव निवासी फिरोजाबाद मफिया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. SHO अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 संतोष कुमार, थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 जगभान पाल, थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 प्रमोद यादव, थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
5. म0का0 काजल सिंह, थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने