आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगाँव
आजमगढ़: आगामी त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रँण एव वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहा/अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालंगज के कुशल निर्देशन में दिनांक 11.04.2021 को नि0अ0 राकेश कुमार सिंह मय हमराह के साथ अपराध एव अपराधियो के वारे मे बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध असलहा के साथ बुढ़ऊ बाबा मन्दिर के पास खडे है । मुखबीर की सूचना पर नि0अ0 राकेश कुमार सिंह मय हमराह के साथ बुढउबाबा मन्दिर पहुचकर उक्त दोनो व्यक्तियो को समय करीब 21.10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार व्यक्तियो का नाम पता पूछाने पर एक ने अपना नाम अजय कुमार उर्फ रामसमुझ पुत्र रामरुप उर्फ मोछू निवासी उसरौली थाना देवगाँव आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी से एक अदद तंमचा देशी 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ तथा दुसरे ने अपना नाम उमेश चौहान पुत्र सूर्यवली निवासी बनारपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ बताया जिसकी तलाशी से उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 64/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0स0 65/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अजय कुमार उर्फ रामसमुझ पुत्र रामरुप उर्फ मोछू नि0 उसरौली थाना देवगाँव आजमगढ़ ।
2. उमेश चौहान पुत्र सूर्यवली नि0 बनारपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
अभियोग पंजीकृत
1. मु0अ0स0 मु0अ0स0 64/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ़ ।
2. मु0अ0स0 64/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ़ ।
बरामदगी
1. एक अदद देशी तंमचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
2. एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. नि0अ0 राकेश कुमार सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 संजय दूवे थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
4. का0 उपेन्द्र यादव थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
5. हे0का0 प्रवीण कुमार सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
