Breaking News

अपर आयुक्त, देवीपाटन मण्डल गोण्डा राकेश चन्द वर्मा मतदान एवं मतगणना को सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक के तैनात किया गया है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 अप्रैल-- सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राकेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि अपर निदेशक, उ0प्र0 ए0ए0एम0 लखनऊ महेन्द्र वर्मा को जनपद आजमगढ़ के मतदान एवं मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया था।
उक्त आदेश को निरस्त करते हुए अब अपर आयुक्त, देवीपाटन मण्डल गोण्डा राकेश चन्द वर्मा को जनपद आजमगढ़ के मतदान एवं मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है। जनपद आजमगढ़ में मतदान 19 अप्रैल 2021 को तथा मतगणना 02 मई 2021 को कराया जायेगा। अपर आयुक्त, देवीपाटन मण्डल गोण्डा राकेश चन्द वर्मा मतदान हेतु 16 अप्रैल 2021 को तथा मतगणना हेतु 30 अप्रैल 2021 की अपरान्ह 5ः00 बजे तक जनपद मुख्यालय पर पहुॅचेंगे।

और नया पुराने