Breaking News

सिधारी: अंग्रेजी व देशी शराब व नाजायज गांजा के साथ 01 नफर अभि0 गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 13.05.2021 को प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह के साथ क्षेत्र में अवैध वाहन/सदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग, कोविड 19 महामारी गाईड लाइन अनुपालन में अतुल भोजनालय हाफिजपुर (पीएसी गेट के सामने) स्थित होटल पर तलाशी के लिये दबिश दिया गया तो एक ब्यक्ति अपने पास झोला व बोरी में कुछ आपत्तिजनक सामान लेकर बैठा था कि पुलिस को देखकर डर गया कि बैठे ब्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम श्रवण चैहान पुत्र स्व0 मराह चैहान सा0 हाफिजपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 45 वर्ष बताया रखे झोला व बोरी के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब मैं अतुल भोजनालय का मालिक हुँ, मैं अपना होटल अच्छा चलने के लिये गांजा व शराब बेच लेता हूँ जिससे मुझे अच्छा लाभ मिल जाता है। अभियुक्त श्रवण कुमार उपरोक्त के कब्जे से 02 किलो 600 ग्राम गांजा नाजायज व एक पेटी (48 शीशी) देशी शराब ठेके की व 40 अदद अग्रेजी शराब पौवा (टटरा पैक फ्रुटी माडल) प्राप्त हुआ । अभियुक्त का यह कार्य धारा 8/20 NDPS ACT व धारा 60 आबकारी अधि0के अन्तर्गत अपराध पाये जाने पर समय 17.45 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

श्रवण चैहान पुत्र स्व0 मराह चैहान सा0 हाफिजपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 45 वर्ष

बरामदगी

02 किलो 600 ग्राम गांजा नाजायज व एक पेटी (48 शीशी) देशी शराब ठेके की व 40 अदद अग्रेजी शराब पौवा (टटरा पैक फ्रुटी माडल)

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 85/2021 धारा 8/20 NDPS ACT
2. मु0अ0सं0 86/21 धारा 60 आबकारी अधि0

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़ 
2. उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ
3. हे0का0 मनोज कुमार यादव थाना सिधारी जनपद आजमगढ़

और नया पुराने