Breaking News

महराजगंज: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी  के नेतृत्व में SHO गजानन्द चौबे मय हमराह के रवाना शुदा रो0 आम तारीखी दिरोजा से बाद देखभाल क्षेत्र तथा थाना क्षेत्र मे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी व पेंडिंग विवेचना, जाँच प्रा0 पत्र व रात्रि गस्त तथा तलाश वांछित अपराधी की गिरफ्तारी मे मामूर होकर दिनांक 19.05.21 को कस्बा महराजगंज मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 110/2020 धारा 364, 511, 506 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त शेख शाकिबुद्दीन पुत्र स्व0 मुमताज अहमद साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजंगज आजमगढ़ तीन चार व्यक्तियो के साथ इस समय देवनपुर पेट्रोल पम्प के पास मौजूद है इस सूचना पर विश्वास करके SHO मय हमराही कर्मचारी गण व मुखबीर खास के रवाना होकर देवनपुर पेट्रोल पम्प के नजदीक पहुँचे, जहाँ पर तीन चार व्यक्ति खड़े दिखाई दिये, जिसकी तरफ मुखबीर खास इशारा करके हट गया बढ़ गया, कि पेट्रोल पम्प के पास खड़े व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर कप्तानगंज रोड की तरफ भागने लगे, कि पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को 10-20 कदम दौड़ाकर घेरते हुए समय करीब 22.45 बजे पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शेख शाकिबुद्दीन पुत्र स्व0 मुमताज अहमद साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजंगज आजमगढ़ उम्र 42 वर्ष बताया । पकड़े गये व्यक्ति शेख शाकिबुद्दीन उपरोक्त को मुकदमा उपरोक्त के जुर्म धारा से अवगत कराकर नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान माननीयन न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

शेख शाकिबुद्दीन पुत्र स्व0 मुमताज अहमद साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजंगज आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 110/2020 धारा 364, 511, 506 IPC

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0-110/2020 धारा 364, 511, 506 IPC थाना महराजगंज आमजगढ़
2. मु0अ0सं0-257/17 धारा  419,420,467,468,471 IPC थाना महराजगंज आमजगढ़
3. मु0अ0सं0-246/17 धारा  419,420,467,468,471 IPC थाना महराजगंज आमजगढ़
4. मु0अ0सं0-237/17 धारा  147, 148, 323, 504, 506, 354, 452 IPC थाना महराजगंज आमजगढ़
5. मु0अ0सं0-206/17 धारा  147, 148, 149, 452, 323, 336, 504, 506 IPC व 7 CLA. ACT थाना महराजगंज आमजगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे मय हमराह हे0का0 उमेश यादव, का0 रामसरन, महिला आऱक्षी मधुबाला यादव व महिला आरक्षी प्रार्थना तिवारी व का0 सुभाषचन्द्र यादव

और नया पुराने