आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: अवैध शराब रोकथाम ववांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19-05-21 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह अपाची मोबाइल से का0 रवीन्द्र यादव व का0 राहुल राज के देखभाल क्षेत्र व अन्य कार्य सरकार रवाना रहकर बढ़ई का पुरा बाजार में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि देवारा कदीम नहरूमपुर गाँव से गोइठापुर की ओर जाने वाला रास्ता तिराहे पर चनरसू राम पुत्र कुन्दन साकिन देवारा जदीद, राजेश उर्फ करिया पुत्र बरखू R/O देवारा जदीद, धनई राजभर पुत्र हरख राजभर साकिन देवारा कदीम, इन्द्रजीत राम उर्फ लोटन पुत्र बरखू साकिन देवारा जदीद, जोगी यादव S/O बुझ्झा यादव साकिन देवारा जदीद (गोइठापुर) व कमला पुत्र सामा निषाद साकिन नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (विकासनगर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ भारी मात्रा में अवैध जहरीली अपमिश्रित शराब का खेप लेकर मौजूद है, मिलकर इस कृत्य को कर रहे है । इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह मय मुखबीर खास के बढ़ई का पूरा बाजार से रवाना होकर देवारा कदीम नहरूमपुर गाँव से गोइठापुर की ओर जाने वाले तिराहे से पहले पहुँचे मुखवीर खास इशारा करके हट बढ़ गया पुलिस टीम पैदल ही ही पिपिया लिए हुए व्यक्तियो की ओर बढ़े की पुलिस को देखकर 03 व्यक्ति तेजी से मुड़कर खेतो की ओर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया लेकिन खेत व भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे जबकि उनके साथ मौजूद अन्य 03 व्यक्ति मौके से भागना चाहे लेकिन पुलिस टीम द्वारा तिराहे से 20-25 कदम पर पकड़ लिया गया । तीनो व्यक्तियो का जामा तलाशी लेते हुए बारी -बारी से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम चनरसू राम पुत्र कुन्दन साकिन देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया दुसरे ने राजेश उर्फ करिया पुत्र बरखू साकिन देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम धनई राजभर पुत्र हरख राजभर साकिन देवारा कदीम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया तीनो व्यक्तियो के दाहिने हाथ में लिये पिपिया में 20-20 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब बरामद हुई । बरामद शराब के बारे मे पुछने पर तीनो व्यक्ति बता रहे है कि साहब हम लोगों की एक टीम है । जिसमें देवारा जदीद के इन्द्रजीत राम उर्फ लौटन पुत्र बरखू, जोगी यादव पुत्र बुझ्झा यादव, व नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम ( विकासनगर) के कमला पुत्र सामा निषाद भी शामिल साहब ये दोनों तीनो लोग अभी मेरे साथ मौजूद थे कि आप लोगों को देखकर अपनी –अपनी पिपिया शराब से भरी, व 2 Kg यूरिया 250 ग्राम फिटकिरी लेकर भाग गये है । साहब हमलोग यह शराब अपने गांव में बेचने के लिए ले जा रहे थे, इस शराब की तीव्रता व नशे को बढ़ाने के लिए हमारी टीम के लोग मिलकर शराब में यूरिया, फिटकिरी मिला देते है । जो हम लोगो ने ली है व जो शराब हमारी टीम के लोग छोड़कर भागे है उसमें भी हम लोगों ने यूरिया व फिटकिरी मिलाया है । चनरसू राम उपरोक्त राजेश उर्फ करिया उपरोक्त व धनई राजभर उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 19.30 बजे अन्तर्गत धारा 272,273 IPC व 60 (क) आवकारी अधिनियम में हम पुलिस वालो द्वारा बाजाफ्ता बकायदा हिरासत पुलिस मे लिया गया । मौके पर 06 अदद पिपिया 20 -20 लीटर की मौके पर भरी पड़ी मिली जिन्हे खोलकर सूंघा गया तो शराब की तेज गन्ध आ रही थी । मौके पर 02 किलो यूरिया व 250 ग्राम फिटकिरी बरामद हुआ। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 151/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. चनरसू राम पुत्र कुन्दन सा0 देवारा जदीद
2. राजेश उर्फ करिया पुत्र बरखू सा0 देवारा जदीद
3. धनई राजभर पुत्र हरख राजभर सा0 देवारा कदीम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ गिरफ्तार
बरामदगी
06 पिपिया में 20- 20 लीटर कच्ची अवैध अपमिश्रित शराब (कुल 120 ली0), 02 किलो यूरिया व 250 ग्राम फिटकिरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व मेंउ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह अपाची मोबाइल से का0 रवीन्द्र यादव व का0 राहुल राज ।
