Breaking News

अवैध शराब तस्कर व 25000 हजार का ईनामिया अभियुक्त 10 लीटर अवैध मिलाटवी शराब व स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज व उ0नि0 धनराज सिंह मय हमराह फोर्स व थानाध्यक्ष बृजेश सिंह थाना पवई व उ0नि0 विरेन्द्र यादव , मय फोर्स के साथ आज दिनांक 20.5.2021 को थाना हाजा से रवाना होकर बगरज देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन के क्षेत्र में कस्बा दीदारगंज में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास आकर सूचना दिया कि साहब काली रंग की एक स्कार्पियों नं0 UP50AM 0555  में कुछ लोग मिलावटी शराब लेकर बैरकडीह की तरफ से पल्थी बाजार की तरफ आ रहे है। यह वही शराब है जिसको पीने से जनपद अम्बेडकर नगर व आजमगढ़ के लोग मर गये है कि इस सूचना पर पुलिस टीम पल्थी बाजार तिराहे पर रुक कर शाहगंज से आने वाली स्कार्पियों गाडी नं0 UP50AM 0555  का इन्तजार करने लगी। कुछ देर बाद स्कार्पियों को करीब आते ही जब पुलिस टीम ने स्कार्पियों को हाथ के इशारे से रोकना चाहा तो चालक पुलिस को देखकर स्कार्पियों रोककर पीछे घुमाकर भागना चाहा और उसमें से दो व्यक्ति गेट खोलकर भागे जिसका पीछा हमराही कर्मचारीगण द्वारा पीछा किया गया लेकिन वह भागने में सफल रहे और स्कार्पियों को चालक सहित मौके पर पकड लिया गया। चालक से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गई तो उसने अपना नाम राहुल कुमार यादव पुत्र प्रमोद यादव उम्र 22 वर्ष  ग्राम सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी ली गई तो स्कार्पियो गाड़ी में सफेद रंग का जैरिकेन बरामद हुआ जिसमें तरल पदार्थ भरा था जिसका ढक्कन खोलकर सूधा गया तो स्प्रीट जैसी तीखी गन्ध आ रही थी जिसके बारे में चालक राहुल कुमार यादव उपरोक्त से पूछा गया तो उसने बताया कि साहब इस जैरिकेन में मिलावटी शराब है, जिसे हम लोग ग्राम मित्तूपुर के मोती गुप्ता के यहाँ से खरीदकर रखा था इस शराब को 200 ML की प्लास्टिक की शीशी में भरकर शीशी पर फर्जी ब्राण्ड का रैपर लगाकर लोगो को बेचकर अपना जीवकोपार्जन करते है। इस काम में कई लोग शामिल है । साहब हम सभी लोगों का एक गिरोह हैं हम सभी लोग ग्राम मित्तूपुर थाना पवई आजमगढ़ के मोती गुप्ता पुत्र स्व0 रामदेव गुप्ता व राजेश अग्रहरी के यहां से मिलावटी शराब खरीद कर जनपद आजमगढ़ , जौनपुर, अम्बडेकरनगर में बेच कर अपना जीविकोपार्जन करते है मोती गुप्ता के मित्तूपुर अवैध शराब के गोदाम से हम सभी लोग शराब लेकर बेचा करते हैं आज यह शराब लेकर मैं संजीव सिंह उर्फ बन्टू व मनोज सिंह बेचने जा रहा थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। गाडी का कागजत मांगा गया तो गाडी का कोई कागजत नही दिखा सका और बताया कि साहब यह गाडी संजीव सिंह उर्फ बन्टू की हैं इस गाडी से हम लोग शराब की अवैध तस्करी करते हैं इस कार्य में और कई लोग शामील है। पकडे गये व्यक्ति राहुल कुमार यादव व उनके सहयोगीयों का यह कार्य अन्तर्गत धारा 60A आबकारी अधिनियम व धारा 272,273 व 120 (बी) भा0द0वि0 का दण्डनीय अपराध हैं कारण गिरफ्तारी बताकर अभियुक्त राहुल कुमार यादव उपरोक्त को समय करीब 9.15 बजे सुबह हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा वाहन उपरोक्त धारा 207 एमबी एक्ट में सीज कर कब्जा पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग –

मु0अ0सं0 74/2021 धारा 272,273 व 120 (बी) भा0द0वि0 व 60ए आबकारी अधि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

राहुल कुमार यादव पुत्र प्रमोद यादव उम्र 22 वर्ष  ग्राम सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

एक जरीकेन में 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व एक अदद गाड़ी स्कार्पियोUP50AM 0555

घटनास्थल

पल्थी बाजार से शाहगंज को जाने वाली पक्की सड़क तिराहे पर

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2-थानाध्यक्ष बृजेश सिंह थाना पवई जनपद आजमगढ़ ।
3- उ0नि0 धनराज सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
3- उ0नि0 विरेन्द्र यादव थाना पवई जनपद आजमगढ़।
4-का0 अनूप कुमार यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
5- का0 सोनू यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
6- हो0गा0 सुरेश कुमार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
7- का0 राहुल कुमार, का0 कृष्ण कुमार, म0का0 कन्चन पाण्डेय थाना पवई जनपद आजमगढ़

और नया पुराने