आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे आज दिनांक 17.05.2021 को उ0नि0 जाफर खाँ मय हमराही हे0का0 अवधेश सिंह व का0 अभीमीत तिवारी के थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र पेण्डिग विवेचना जाँच प्रा0पत्र कोविड 19 के गाइड लाइन के पालन कराने के लिए भ्रमणशील होकर रात्रि गस्त करते हुए शाहगढ़ चौराहा पर पहुँचकर अवैध वाहन / सदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग व कोविड 19 की गाइड के पालन कराने हेतु मामुर थे कि जरिये मूखवीर सूचना मिली कि एक ब्यक्ति धनकपुर व बिहरोजपुर के बीच रेलवे क्रासिग के पास एक गैलेन में अवैध अपमीश्रित शराब लेकर बैठा है कही जाकर बेचने के फिराक में है मुखबीर खास की बात का विश्वास करके हमराही कर्म0गण को मुखवीरी से अवगत कराते हुए उ0नि0 मय हमराही अपने अपने मोटरसाईकिल से मुखवीर को लेकर रेलवे क्रासिंग की तरफ चल दिये। रेलवे क्रासिंग के पहले अपनी अपनी मोटरसाईकिल सड़क के किनारे खड़ा करके पुलिस टीम मय मुखवीर के आसनाय राह से पैदल रेलवे रेलवे क्रासिंग के तरफ चल दिये कि रेलवे क्रासिंग पार करके आगे बढ़े कि एक ब्यक्ति अपने पास एक गैलेन लिया था कि खड़े ब्यक्ति की तरफ मुखवीर ने इशारा कर पिछे मुड़कर खेत की तरफ से चला गया कि पुलिस टीम खड़े ब्यक्ति की तरफ बढ़ी तो खड़ा ब्यक्ति अपने तरफ पुलिस टीम को आता देखकर भागना चाहा कि पुलिस टीम दौड़कर घेरकर बिना भागे मौका दिये पकड़ लिया गया । पकड़े गये ब्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो शंकर राजभर पुत्र शिवनरायन सा0 कटघर जमूरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 51 वर्ष बताया । पास में लिये गैलेन के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहव इसमे शराब है घुमफिर कर बेच कर परिवार का जीवकोपार्जन चलाता हुँ साहव गलती हो गयी माफ कर दिजिये अब ऐसी गलती नहीं होगी । पकड़े गये ब्यक्ति के पास से गैलेन का ढक्कन खोलकर सूँघा व सुघांया गया तो शराब की तीब्र गन्ध आ रही है तथा जामातलाशी लिया गया तो पहने पैन्ट के दाहिने जेब से पोलीथीन में अलग अलग यूरिया, नौसादर मिला । यूरिया व नौशादर का वजन इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मगाकर वजन किया गया तो यूरिया का वजन 150 ग्राम व नौसादर का वजन 60 ग्राम हुआ । कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि साहव मैं घुमफिरकर शराब बेच लेता हुँ शराब को तीब्र करने के लिये यूरिया व नौशादर मिला देता तो शराब अधिक तीब्र हो जाती है इससे मेरी बिक्री बढ़ जाती है । पकड़े गये ब्यक्ति से शराब रखने व बेचने के सम्बन्ध में प्रमाण पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
शंकर राजभर पुत्र शिवनरायन सा0 कटघर जमूरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 51 वर्ष
बरामदगी
15 ली0 अपमिश्रित शराब व 60 ग्राम नौशादर व 150 ग्राम युरिया
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 91/21 धारा धारा 60,60(1) आबकारी अधिनियम थाना सिधारी आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 20/12 धारा 60/62 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 91/21 धारा 60,60(1) आबकारी अधिनियम थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 जाफर खाँ थाना सिधारी आजमगढ
2. हे0का0 अवधेश सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
3. का0 अभिमीत तिवारी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
