आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना फूलपुर
आज़मगढ़: दिनांक 16.05.2021 को आरक्षी नवीन पाण्डेय मय हमराह आरक्षी अभिषेक कुमार गौड़ रोड गस्त जगदीशपुर पुलिया पर मामुर थे की जरिये मुखवीर खास सुचना मिली की एक व्यक्ति बुढ़िया माता मन्दिर के पास अवैध शराब लेकर गाड़ी के इन्तजार में खड़ा है मुखबीर खास की सूचना पर आरक्षी मय हमराह के मय मुखबीर के बताये हुए स्थान बुढ़िया माता के मन्दिर पर पहुचें जहां मुखबिर खास एक व्यक्ति की ओर इशारा करके की यही वह व्यक्ति है हट बढ़ गया पुलिस टीम जैसे ही उक्त व्यक्ति के पास पहुची तो वह पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागना चाहा कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिय़ा गया पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम दुखन्ती सोनकर पुत्र स्व0 पवारू सोनकर साकिन जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ उम्र करीब 57 वर्षब ताया हाथ में लिये अवैध शराब कुल 18 शीशी अवैध शराब के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब इसी को बेचकर अपने परिवार की जीविका चलाता हूँ लाइसेन्स तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा उसके अपराध का बोध कराते हुए अन्तर्गत धारा 60 आब0 अधि0 के दिनांक 16.05.2021 को समय 21.15 बजे घटनास्थल बुढिया माता मन्दिर पर बकायदा बाजफ्ता पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
सम्बन्धित मुकदमा –
मु0अ0सं0 77/21 धारा 60 आब0अधि0 थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
दुखन्ती पुत्र स्व0 पवारू नि0 ग्राम जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़
बरामदगी
18 शीशी अवैध शराब
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम
1. आरक्षी नवीन पाण्डेय
2. आरक्षी अभिषेक कुमार गौड़
