Breaking News

निजामाबाद: 24 शीशी व 40 शीशी देशी शराब नाजायज के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

आज़मगढ़: दिनांक 16.05.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि वहदग्राम बेगपुर में एक व्यक्ति देशी शराब बेच रहा है कि मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराहीयान द्वारा मौके पर पहुचकर देखा तो एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिसबल द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया तथा पूछताछ किया तो अपना नाम प्रमोद कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 अलगू विश्वकर्मा साकिन खालेपुर(नैपुरा) थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त उपरोक्त के पास से 24 शीशी देशी शराब नाजायज बरामद किया गया। जिसको समय करीब 19.25 बजे गिरफ्तार किया गया
 तथा उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराह देखभालक्षेत्रव शान्ति व्यवस्था ड्युटी में मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में देशी शराब लेकर गांव गांव घूमकर बेच रहा है की मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास करके चेकिंग की गई तो गंधुवई कोल्ड स्टोर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम  दिनेश सिंह पुत्र राजनरायन सिंह साकिन बढ़या थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी ली गई तो एक प्लास्टिक  के झोले से 40 शीशी देशी शराब बरामद हुई। कारण गिरफ्तारी बताये हुये समय करीब समय 20.15 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 105/21 धारा60Ex Act  बनाम प्रमोद कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 अलगू विश्वकर्मा साकिन खालेपुर(नैपुरा) थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 106/21 धारा60Ex Act बनाम दिनेश सिंह पुत्र राजनरायन सिंह साकिन बढ़या थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. प्रमोद कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 अलगू विश्वकर्मा साकिन खालेपुर(नैपुरा) थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
2. दिनेश सिंह पुत्र राजनरायन सिंह साकिन बढ़या थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

बरामदगी

24 शीशी देशी शराब व 40 शीशी देशी शराब

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ (मु0अ0सं0 105/21 से संबंधित)
2. उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ (मु0अ0सं0 106/21 से संबंधित)

और नया पुराने