Breaking News

कोविड-19 नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 31 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। 
जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि आज हरिजन बस्ती ग्राम पंचायत नौहरा, ग्राम पंचायत सेखवलिया मटियार, नीबी विकास खण्ड पल्हनी, जाफरपुर विकास खण्ड पल्हनी, ग्राम पंचायत मंदूरी विकास खण्ड बिलरियागंज तथा ग्राम पंचायत कुशलगांव विकास खण्ड फूलपुर में सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों तथा सड़कों की साफ-सफाई करायी गयी।

इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।

और नया पुराने