आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद।
आज़मगढ़: दिनांक 04.04.2021 को आशा पत्नी जगदीश गौड़ साकिन शिवराजपुर थाना निजामाबाद,आजमगढ की पुत्री को अजय पाल पुत्र रामप्रसाद पाल साकिन केवटाडीह(शिवराजपुर) थाना तहबरपुर आजमगढ़ द्वारा दिनांक 02.04.21 को बहला फुसला के भगा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 64/21 धारा 363,366 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी महोदय थाना निजामाबाद के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री मोतीलाल पटेल मय हमराहियान के अभियुक्त व अपहृता के गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये सर्विलांस आफिस सूचना मिली कि मु0अ0स0- 64/21 धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अजय पाल पुत्र रामप्रसाद पाल साकिन केवटाडीह(शिवराजपुर) थाना तहबरपुर आजमगढ़ व अपह्रता का लोकेशन जनपद आजमगढ़ रोडवेज है जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर उ0नि0 मय रोडवेज बस स्टैण्ड आजमगढ़ पहुंचे तो वहां पर खड़े एक व्यक्ति व महिला की तरफ देखने पर व फोटो मिलान करने पर विश्वास हुआ कि दोनों मुकदमें से संबंधित अभियुक्त व अपहृता है। व्यक्ति के पास पहुच कर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अजय पाल पुत्र रामप्रसाद पाल साकिन केवटाडीह(शिवराजपुर) थाना तहबरपुर आजमगढ़ बताया तथा साथ में खडी महिला के सम्बन्ध में पूछा गया तो हडबडाने लगा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि साहब यह वही लड़की है जिसको मै लेकर चला गया था। इत्मिनान होने के उपरान्त महिला को म0का0 के अभिरक्षा में लेकर कारण गिरफ्तानरी बताते हुए अभियुक्त व अपह्रता को समय 08.30 बजे हिरासत मे लेकर मा0 न्यायालय चालान किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग - मु0अ0सं0- 64/21 धारा 363,366, थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त- अजय पाल पुत्र रामप्रसाद पाल साकिन केवटाडीह(शिवराजपुर) थाना तहबरपुर आजमगढ़
बरामदगी - अपह्रता थाना निजामाबाद ,आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 मोतीलाल पटेल थाना निजामाबाद आजमगढ
2. का0 निलेश सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. म0का0 पुष्पलता सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
