आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर।
आज़मगढ़: दिनांक –30.05.2021 को समय 21.00 बजे आवेदकसमशुद्दीन पुत्र स्व0 पल्टू मुहल्ला पुराखिजीर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया किआज समय करीब 3.00 बजे शाम को अपने घर पर अपने घर वालो के साथ मौजूद था कि मुहल्ला पुरारानी के निवासी विपक्षीगण एक राय होकर के एक साथ मेरे घर आकर मुझे गाली गुप्ता देते हुए कहने लगे घर खाली करो इतना कहते ही सभी लोग एकराय होकर घर को कब्जा करने की नियत से घर मे घूस गये तथा घर की सभी औरतो को मारने पिटने लगे तथा घर का सामान बाहर फेक दिए हमारे घर की महिलाए विरोध की तो विपक्षीगण द्वारा घर की औरतो को तथा मुझे मारने पिटने लगे जिससे मेरे लड़के अली अरशद तथा मेरी लड़की आशमा खातून व मेरी नतीनी उजमा खातून को काफी चोटे आयी है । मुल्जिमान जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये कि प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थीजिसके क्रम में –
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर पुलिस टीमको सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त अभियोग का वॉछित अभियुक्तगणकही जाने के फिराक में आजाद नगर अम्बेडक स्कूल के पास पर खड़े है यदि जल्दि किया जाय तो पकड़ा जा सकता है कि सूचना पर विश्वास करके थाना मुबरकपुर पुलिस टीम द्वारा तत्परता करते हुए आजाद नगर अम्बेडकर स्कूल के पासपहुचे जहां उक्त अभियोग का वांछित अभियुक्तगणोको कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक- 31.05.2021 समय 10.05बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 118/2021 धारा 147,452,323,504,506,427,447भा0द0वि0
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1. इम्तेयाज अहमद पुत्र मो0 आरीफ सा0 पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. सालिम उर्फ अबू सालिम पुत्र मो0 इरशाद अहमद सा0 पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. दिलशाद बानो पत्नी इरशाद अहमद सा0 पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4. अफ्सरफुननिशा पुत्री मो0 आरीफ सा0 पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
5. तसरीफुन्निसा पुत्री मो0 आरीफ सा0 पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
6. समा परवीन पुत्री इरशाद अहमद सा0 पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
पूछताछ का विवरण –सभीअभियुक्तगण पूछने पर बता रहा है कि साहब हमलोगो व समशुद्दीन के मध्य जमीन का विवाद है, हमलोगो ने सोचा कि समशउद्दीन कमजोर है हम लोग मिलकर उसके घर में घुस कर उसके परिवीर वालो को मार पीट कर भगा देगे जमीन और घर पर कब्जा कर लेगे इसीलिए हम लोगो ने उन लोगो को मार पीट कर आतंकित कर घर से बाहर भगा दिया जब पता चला कि पुलिस आ रही है तो हम लोग भी वहाँ से भाग गये । आज हम लोग पुनः उसी मकान पर कब्जा करने के लिए एकत्र हुए थे कि तभी आप लोगो ने हमे पकड़ लिया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण –
1. उ0नि0 कमलनयन दुबे, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 सुधीर कुमार सिंह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 अश्फाक अंसारी,थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
5. का0 अभय नारायण यादव,थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
6. का0 अवधेश कुशवाहा, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
7. म0का0 मोहिनी तिवारी, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
8. म0का0 चन्दा कुशवाहा, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
9. म0का0 आरती द्विवेदी प्रथम, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
10. म0का0 प्रियंका भारती, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
