Breaking News

मेहनगर: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेहनगर

आज़मगढ़: दिनांक 26.05.21 समय  करीब 14.00 बजे ग्राम चन्दनी मे जमीनी सम्बन्धित विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर वादी कुल गौरव सिंह  के पिता रामनवल सिंह उम्र 55 वर्ष को अभियुक्त ओमप्रकाश सिहं के ललकारने पर शिवम सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिहं द्वारा वादी के पिता रामनवल सिंह को गोली मार दी गयी गोली रामनवल सिंह  के दाहिने जांघ पर लगी , वादी श्री कुलगौरव सिहं के लिखित तहरीर पर दिनांक 26.05.2021 को ही थाना स्थानीय मु0अ0सं0 103/21 धारा 307/352/504 भा0द0वि0 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत होकर निरी0 अपराध राजेश कुमार मिश्रा द्वारा विवेचना प्रचलित है।


 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस आधिक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल पर्यवेक्षण निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र मय हमराहियान के थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन तलाश वांछित अभियुक्त व मु0अ0सं0 103/21 धारा 307/323/352/504 भा0द0वि0 की विवेचना मे मामूर होकर अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह  को दबिश देकर अभियुक्त कोगोपालपुर तिराहे गेट से कारण गिरफ्तारी व जुर्म से अवगत कराते हुए समय  करीब 06.45 बजे गिरफ्तार किया गया । 
पूछताछ का विवरण-अभियुक्तशिवम सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह सा0 चान्दनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी सफाई जरिये अधिवक्ता मा0 न्यायालय देना बता रहे है।

पंजीकृत अभियोग- 1- मु0अ0सं0 103/21 धारा 307/323/352/504 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट

1. गिरफ्तार अभियुक्तगण  –1.शिवम सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह सा0 चान्दनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ।

2. बरामदगी-01 अदद तमंचा 315, 01अदद जिंदा कारतूस 315, 01 अदद खोखा कारतूस 315

6.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-  निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र मय हमराहियान के

और नया पुराने