आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 29 मई-- जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। उक्त जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने दी।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि आज ग्राम पंचायत सिरसाल, विकास खंड मुहम्मदपुर में रोड के किनारे लगे कूड़े के ढेर को जेसीबी लगा कर हटवाया गयाl साथ ही ग्राम पंचायत बस्ती चकगुलरा मे केवटाना और ठकुराना बस्ती मे सैनिटाइजेशन कराया गयाl इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।
