Breaking News

मुबारकपुर: 20 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़:- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान जहरीली शराब के निर्माण व विक्रय के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में आज दिनांक- 15.05.2021 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति फुलवरिया की तरफ से बनकट गाँव मे अपमिश्रित शराब लेकर आने वाला है कि उक्त सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम बनकट फुलवरिया मार्ग पर स्थित पुलिया के थोडा पहले पहुच कर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगी कि थोडी ही देर मे एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखायी दिया जिसके दाहिने हाथ मे सफेद रंग का प्लास्टिक जरिकेन था कि इत्मिनान होने पर कि यह वही व्यक्ति है पुलिस टीम तेजी से उस व्यक्ति की तरफ बढे कि पुलिस टीम को अपनी तरफ आता हुआ देखकर वह व्यक्ति भागने लगा कि पुलिस टीम ने दौडकर हिकमत अमली से लगभग 25 कदम जाते जाते पकड लिया तथा उस व्यक्ति से भागने का कारण व नाम पता पूछा गया अपना नाम राजकुमार पुत्र मोहित राम निवासी सादीपट्टी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ बताया तथा दाथ में लिए जरकेन के बारे में पूछा गया तो बता रहा है कि साहब इसमें 20 लीटर देशी अपमिश्रित शराब है उक्त का यह कृत्य दण्डनीय अपराध है, अपराध का बोध कराते हुए समय प्रातः 07.05 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

राजकुमार पुत्र मोहित राम निवासी सादीपट्टी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ

बरामदगी का विवरण

एक सफेद रंग के जरिकेन में 20 लीटर अपमिश्रित शराब

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1.  मु0अ0सं0 – 97/2021 धारा 272,273 IPC व 60(1) Ex Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

अभियुक्त का आपराधीक इतिहास

1. मु0अ0सं0- 14/2009 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम मुबारकपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-352/2010 धारा 60 Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0- 518/2012 धारा 8/21 N.D.P.S. Act. मुबारकपुर आजमगढ़
4. मु0अ0सं0-310/2015 धारा 60 Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़
5. मु0अ0सं0-01/2017 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट मुबारकपुर आजमगढ़
6. मु0अ0सं0-16/2017 धारा 60 Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़
7. मु0अ0सं0-162/2020 धारा 60 Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़
8. मु0अ0सं0-74/2021 धारा 60 Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़
9. मु0अ0सं0-97/2021 धारा 272,273 IPC व 60(1) Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण

1. उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2. हे0 का0 राजनाथ यादव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. का0 आत्मानन्द शाक्य, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
4. का0 मुकेश यादव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़

और नया पुराने