Breaking News

पुलिस मुठभेड़ मे दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर

आज़मगढ़:- दिनांक 12.05.21 को वादी रविकान्त सरोज पुत्र सुरेन्द्र सरोज निवासी हरई रामपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर प्रार्थनापत्र दिये कि मै अपने बहन को छोड़कर लालगंज बजार से आ रहा था कि एक मोटर सायकिल पर तीन व्यक्ति आये और मेरी मोटर सायकिल यू.पी. 50 क्यू 6208 पैसन प्लस उबारपुर मोड़ पर आगे से घेर कर रोक लिये उसमे एक व्यक्ति मेरी गर्दन पर चाकू लगा दिया तथा दूसरा व्यक्ति कट्टा दिखाकर जान मारने की धमकी देते हुए मेरी मोटर सायकिल व एक अदद मोबाइल सैमसंग गुरू तथा मेरे जेब से 1100 रूपया छीनकर भाग गये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 97/21 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा तत्काल घटना का अनावरण कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान के मुकदमा उपरोक्त की विवेचना व सुरागरसी पतारसी में गोसाई की बाजार में मौजूद थी कि शंकर यादव चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार मय हमराह के साथ आकर मिले जिनसे अपराधियों और अपराध के सम्बन्ध में चर्चा कर रही थी तब तक मुखविर ख़ास आकर मिला और बताया कि साहब दिनांक 12.05.2021 को उबारपुर मोड पर घटी लूट की घटना से सम्बंधित लुटेरा उबारपुर की तरफ से आ रहे है इस सूचना पर विश्वास कर के मुखविर खास व हमराही कर्मचारीगण को साथ लेकर उबारपुर क्रेसर प्लान्ट के पास खडी होकर आने वाले व्यक्ति की चेकिंग करने लगी कि दो मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति उबारपुर की तरफ से आते दिखाई दिए पास आने पर मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर मुडकर पीछे भागना चाहे कि हमराही कर्मचारीगण की मदद से घेर लिया गया अपने को पुलिस से घिरा देखकर उसमे से एक बदमाश कट्टा निकालकर पुलिस पार्टी पर लक्ष्य कर जान मारने की नियत से फायर कर दिया गोली प्रभारी निरीक्षक के सर के बगल से निकल गयी कि हिक्मत अमली का प्रयोग करके दो व्यक्तियों को मौके पर समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया तथा एक बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकडे गए व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अपना नाम 1. सन्नी यादव पुत्र जयराम यादव सा.मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ 2. अजीत यादव पुत्र मनोज यादव सा. मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ बताये भागने वाले के सम्बन्ध में पूछने पर बताये कि वह हम लोगो का साथी सोनू यादव पुत्र रामजीत यादव सा. मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ का था पकडे गए व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गयी तो सन्नी के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ तथा उसके पास से मो.सा.सं.UP 50 Q 6208 पैशन प्लस तथा दुसरे अभियुक्त के पास से मो.सा.नं.UP 50 Z 9930 स्प्लेंडर प्रो. तथा एक अदद चाकू व एक अदद सैमसंग गुरू मोबाइल बरामद हुआ। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पूछताछ विवरणः

पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तगण एक स्वर से बताये कि साहब हम लोगो का एक गैंग है हम लोग इसी तरह लूट करके अपना जीविकोपार्जन करते है मो.सा.नं.UP 50Q6208 पैशन प्लस व मोबाइल हम लोग अपने साथी सोनू यादव जो मौके से भाग गया है के साथ दिनांक 12.5.21 को उबारपुर मोड से एक व्यक्ति से छीन लिए थे इसके अतिरिक्त हम लोग 1100 रूपया भी छीन लिए थे जिसे सोनू अपने पास रखा है और मौके से आज भाग गया है अन्य बरामद शुदा मो.सा.UP 50 Z 9930 के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताये कि साहब यह गाडी सोनू यादव अपने अन्य सहयोगियो के साथ मिलकर दिनांक 27.4.21 ग्राम मसीरपुर में राणा सिंह के भट्ठा के पास से चोरी किये है जिसका वास्तविक नं.UP 32 EW 5822 है किन्तु हम लोग इसके नं.प्लेट पर फर्जी नं.UP 50 Z 9930 लिखवाकर आज बेचने जा रहे थे कि आप लोग पकड लिए ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. सन्नी यादव पुत्र जयराम यादव सा.मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ 
2. अजीत यादव पुत्र मनोज यादव सा. मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ

बरामदगीः

1- अभियुक्त सन्नी के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस मु.अ.स. 97/21 धारा 392 भादवि थाना गम्भीरपुर से लूट की एक अदद मो.सा.UP 50 Q 6208 पैशन प्लस
2- अभियुक्त अजीत यादव के पास से थाना देवगाँव से मु.अ.स. 76/21 धारा 379 भादवि मे चोरी की गयी मो.सा. UP 50 Z 9930 स्प्लेंडर प्रो. , एक अदद चाकू व एक अदद सैमसंग गुरू मोबाइल

पंजीकृत अभियोग

1. मु.अ.स. 97/21 धारा 392 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ 
2. मु.अ.स. 98/21 धारा 392,411,413,414,420,467,468,471,307 IPC व 3/4/25 A. ACT थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
व.उ.नि. नवल किशोर सिंह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
उ.नि. शंकर कुमार यादव चौकी प्रभीर गोसाई की बजार थाना गंभीरपुर आजमगढ़
का0 सुनील कुमार चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 सुनील कुमार यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 संतोष मिश्रा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 बैजनाथ सरोज थाना गम्भीरपुर आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

मुबारकपुर: 20 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़:- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान जहरीली शराब के निर्माण व विक्रय के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में आज दिनांक- 15.05.2021 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति फुलवरिया की तरफ से बनकट गाँव मे अपमिश्रित शराब लेकर आने वाला है कि उक्त सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम बनकट फुलवरिया मार्ग पर स्थित पुलिया के थोडा पहले पहुच कर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगी कि थोडी ही देर मे एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखायी दिया जिसके दाहिने हाथ मे सफेद रंग का प्लास्टिक जरिकेन था कि इत्मिनान होने पर कि यह वही व्यक्ति है पुलिस टीम तेजी से उस व्यक्ति की तरफ बढे कि पुलिस टीम को अपनी तरफ आता हुआ देखकर वह व्यक्ति भागने लगा कि पुलिस टीम ने दौडकर हिकमत अमली से लगभग 25 कदम जाते जाते पकड लिया तथा उस व्यक्ति से भागने का कारण व नाम पता पूछा गया अपना नाम राजकुमार पुत्र मोहित राम निवासी सादीपट्टी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ बताया तथा दाथ में लिए जरकेन के बारे में पूछा गया तो बता रहा है कि साहब इसमें 20 लीटर देशी अपमिश्रित शराब है उक्त का यह कृत्य दण्डनीय अपराध है, अपराध का बोध कराते हुए समय प्रातः 07.05 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

राजकुमार पुत्र मोहित राम निवासी सादीपट्टी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ

बरामदगी का विवरण

एक सफेद रंग के जरिकेन में 20 लीटर अपमिश्रित शराब

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1.  मु0अ0सं0 – 97/2021 धारा 272,273 IPC व 60(1) Ex Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

अभियुक्त का आपराधीक इतिहास

1. मु0अ0सं0- 14/2009 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम मुबारकपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-352/2010 धारा 60 Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0- 518/2012 धारा 8/21 N.D.P.S. Act. मुबारकपुर आजमगढ़
4. मु0अ0सं0-310/2015 धारा 60 Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़
5. मु0अ0सं0-01/2017 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट मुबारकपुर आजमगढ़
6. मु0अ0सं0-16/2017 धारा 60 Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़
7. मु0अ0सं0-162/2020 धारा 60 Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़
8. मु0अ0सं0-74/2021 धारा 60 Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़
9. मु0अ0सं0-97/2021 धारा 272,273 IPC व 60(1) Ex Act. मुबारकपुर आजमगढ़

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण

1. उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2. हे0 का0 राजनाथ यादव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. का0 आत्मानन्द शाक्य, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
4. का0 मुकेश यादव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना फूलपुर।

फूलपुर: 06 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 13.05.2021 को राजदेव पुत्र कन्हैयालला साकिन जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बावत अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए लाठी डण्ड़ा धारदार हथियार से वादी तथा परिजनों पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर देने जिससे सभी मजरूबानों का मौके पर बेहोश हो जाना तथा इलाज के दौरान जाते समय भतीजे दीपक की मृत्यु हो जाने व धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल किये थे जिसके अधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/21 धारा 147,148,149,323,352,307,308,304,504,506 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ  बनाम 1. अरविन्द कुमार पुत्र स्व0 गोला आदि 09 नफर नामजद के पंजीकृत कर विवेचना निरी0 अपराध अवधेश कुमार अवस्थी को सुपुर्द हुई।  
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 15.05.2021 को मुखबीर खास की सूचना के अधार पर निरी0अपराध अवधेश कुमार अवस्थी द्वारा मु0अ0सं0 74/21 धारा 147,148,149,323,352,307,308,304,504,506 भादवि  थाना फूलपुर आजमगढ में वांछित  04 नफर अभियुक्त 1. अनूप 2. अनिल पुत्रगण स्व0 गोला 3. प्रिन्स उर्फ अविनाश पुत्र अरविन्द 4. शशिकान्त पुत्र अशोक व 02 नफर अभियुक्ता संगीत पत्नी अशोक 2. साधना पत्नी अरविन्द साकिनान जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ को उनके घर से समय़ करीब 09.30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया जा रहा है 

सम्बन्धित मुकदमा

 मु0अ0सं0 74/21 धारा 147,148,149,323,352,307,308,304,504,506 भादवि  थाना फूलपुर आजमगढ  

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता

1. अनूप 2. अनिल पुत्रगण स्व0 गोला 3. प्रिन्स उर्फ अविनाश पुत्र अरविन्द 4. शशिकान्त पुत्र अशोक 5. संगीत पत्नी अशोक 6. साधना पत्नी अरविन्द साकिनान जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ 

बरामदगी

धटना में प्रयुक्त एक अदद गैता व एक अदद लोहे की राड 

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम

1. निरी0अपराध अवधेश कुमार अवस्थी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 
2. SSI  सुशील कुमार दुबे थाना फूलपुर आजमगढ़
3. उ0नि0 शिवभंजन प्रसाद थाना फूलपुर आजमगढ़
4. का0 दिनेश कुमार  यादव  थाना फूलपुर आजमगढ़
5. का0 ददन कुमार थाना फूलपुर आजमगढ़
6. म0का0 रोशनी तिवारी थाना फूलपुर आजमगढ़
7. म0का0 संजू सरोज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 
 

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

थाना अतरौलिया:- 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ  01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय अतरौलिया आजमगढ़ के  कुशल निर्देशन में दिनांक 14.05.2021 को उ0नि0 लाल वहादुर विन्द प्रभारी चौकी बूढ़नपुर मय हमराह मुख्य आरक्षी अक्षय कुमार यादव, आरक्षी धीरज सिंह , आरक्षी पंकज कुमार के लाकडाउन व कोरोना महामारी के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने व चेकिंग संन्दिग्ध वाहन, संन्दिग्ध व्यक्ति मे पुलिस चौकी बूढ़नपुर से रवाना होकर वूढ़नपुर चौराह पर मौजूद थे कि मुखबीर खास की सूचना पर अतरैठ रोड पर शेरवा नदी पुल के पास बने समुझ वर्मा के मकान के सामने एक व्यक्ति दाहिने हाथ मे झोला लिए मिला। पुलिस बल जैसे ही खड़े व्यक्ति की तरफ आगे बढे कि पुलिस वालो को अपनी तरफ आता देखकर झोला लिए खड़ा व्यक्ति घबड़ा गया और अतरैठ की तरफ रोड पकड़ कर भागने लगा सन्देह होने पर हमराहीयान की मदद से नदी पुल के बीचो-बीच घेर कर पकड़ लिया गया। उसके द्वारा लिए गए झोला को चेक किया गया तो उसके अन्दर एक प्लास्टिक की पन्नी में नाजायज गाजा 1 किलो 200 ग्राम रखा हुआ था। पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम राम गति निषाद पुत्र स्व0 परदेशी निवासी ग्राम शेरवाँ थाना अतरौलिया जनपद आजमढ़ बताया तथा भागने का कारण बताया कि इस झोले में बेचने के लिए नाजायज गांजा लिया हूँ। जिसे परिवार चलाने के लिए कुछ स्थानों पर चल फिर कर बेचता हूँ। अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act का अपराध है। अभियुक्त के अपराध का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बता कर समय 18.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

राम गति निषाद उर्फ राम रति निषाद पुत्र स्व0 परदेशी निवासी ग्राम शेरवाँ थाना अतरौलिया जनपद आजमढ़

बरामदगी

01 किलो 200 ग्राम गांजा नाजायज 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 71/2021 धारा 8/20 NDPS ACT

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 221/17 धारा 60 Ex Actथाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 71/2021 धारा 8/20 NDPS ACTथाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–

1. उ0नि0 लाल वहादुर विन्द प्रभारी चौकी बूढ़नपुर  थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. हे0का0 अक्षय कुमार यादवचौकी बूढ़नपुर  थाना अतरौलिया आजमगढ़
3. का0 आरक्षी धीरज सिंह चौकी बूढ़नपुर  थाना अतरौलिया आजमगढ़
4. का0 पंकज कुमारचौकी बूढ़नपुर  थाना अतरौलिया आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कन्धरापुर

कंधरापुर:- 41 शीशी देशी कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 15.05.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत व0उ0नि0 कैलाश सिंह यादव मय हमराह के साथ कोविड-19 के पालन अनुपालन व अवैध शराब की बिक्री परिवहन की रोकथाम में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर दो व्यक्ति 1. रिंकू राय पुत्र स्व0 शिवनाथ राय साकिन किसुनदासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ के कब्जे से 21 शीशी देशी कच्ची शराब व 2. छोटू पासवान उर्फ दुर्गेश पुत्र लल्लू पासवान साकिन बर्जी थाना कन्धरापुर आजमगढ़ के कब्जे से 20 शीशी देशी कच्ची शराब के साथ ग्राम खोजापुर माधोपट्टी पावर हाउस के पास समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. रिंकू राय पुत्र स्व0 शिवनाथ राय साकिन किसुनदासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़
2. छोटू पासवान उर्फ दुर्गेश पुत्र लल्लू पासवान साकिन बर्जी थाना कन्धरापुर आजमगढ़

बरामदगी

1. अभियुक्त रिंकू राय के कब्जे से 21 शीशी देशी कच्ची शराब (4 ली0 200ml)
2. अभियुक्त छोटू पासवान के कब्जे से 20 शीशी देशी कच्ची शराब (4 लीटर)

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0-61/2021 धारा 60 Ex Act
2. मु0अ0सं0-62/2021 धारा 60 Ex Act

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

व0उ0नि0 कैलाश सिंह यादव मय हमराह


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

थाना-मेहनाजपुर: 14 शीशी देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में दिनांक 14.05.2021 को उ.नि. मय हमराह का0 नीरज कुमार व का0 रजत दीक्षित के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सेचू राजभर पुत्र स्व0 बुझा राजभर ग्राम बाजनपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ को सड़क से नहर के रास्ते बाजनपुर गांव अन्दर जाने वाले रास्ते से एक झोले में 14 शीशी देशी शराब के साथ समय करीब 16.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सेचू राजभर पुत्र स्व0 बुझा राजभर ग्राम बाजनपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 

विवरण बरामदगी

एक झोले में 14 शीशी देशी शराब

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.सं. 43/21 धारा 60 EX  ACTथाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. SI अतीक अहमद 
2. का0 नीरज कुमारथाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 रजत दीक्षित  थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कोरोना टीकाकरण पंजीकरण में सी.एस.सी की अहम भूमिका।

आज़मगढ़:- एक तरफ देश में कोरोना महामारी के चलते आम जनमानस की भारी क्षति हो रही है ।वहीं दूसरी तरफ कोरोना टीकाकरण का अभियान चलाकर लोगों को कोरोना मुक्त करने की मुहिम जारी है। कोरोना टीकाकरण हेतु पहले 45 वर्ष से अधिक वाले लोगों का पंजीकरण हो रहा था एवं 1 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक के लोगों का भी टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। कोरोना टीकाकरण कराने से पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता है। जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण भारत सरकार द्वारा कराया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा ग्रामीण जनमानस की सहायता के लिए ग्रामीण स्तर पर स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा ग्रामीण जनता का टीकाकरण हेतु पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया है। जिसमें किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर ग्रामीण जनता अपना एवं अपने परिवार का टीकाकरण हेतु पंजीकरण करा सकते हैं एवं टीकाकरण हेतु तिथि एवं स्थान निर्धारित करवा सकते हैं।
इसी क्रम में कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि- 15 मई दिन शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में पंजीकरण का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद आजमगढ में कुल १८६० कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा 5000 से अधिक जनमानस का टीकाकरण हेतु पंजीकरण किया गया तथा इस मुहिम को जारी रखते हुए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का पंजीकरण कर उन को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रबंधक ने सभी आम जनमानस से अनुरोध किया कि वह नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर उपस्थित हो टीकाकरण हेतु अपना पंजीकरण अवश्य कराएं एवं इस महामारी को को हराने की मुहिम में हमारा साथ दें। वही आज़मगढ़ जनपद के अजमतगढ़ ब्लाक की महिला वीएलई रेखा गुप्ता के पति द्वारा गाँवो में जाकर कोविड टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक करते हुवे पंजीकरण किया।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जनपद के युवा कोविड करा सकेंगे टीकाकरण, पंजीकरण से लेकर बुकिंग दोनो आनलाईन ही कराना अनिवार्य।

आजमगढ़ 15 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एके मिश्रा ने बताया है कि जनपद में टीकाकरण कार्यक्रम सोमवार से अब तक के अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँचने जा रहा है, जहाँ जनपद के युवा कोविड टीकाकरण करा सकेंगे, परन्तु अब तक के कोविड टीकाकरण कार्यक्रम से इस बार का अभियान पूर्व में चलाये गये कोविड अभियानों से अलग रहेगा, क्योंकि इस बार पंजीकरण से लेकर बुकिंग दोनो आॅनलाईन ही कराना अनिवार्य है, ना की टीकाकरण सत्र स्थल पर सीधे पहुँच कर पंजीकरण करा लें, इस महत्वपूर्ण बात को सभी लोग अवश्य याद रखें ।
सीएमओ ने कहा कि पूर्व के अभियानों में आॅनलाईन पंजीकरण की बाध्यता नही थी जिससे लोग सत्र स्थल पर ही पंजीकृत हो करके टीका लगवा लेते थे, परन्तु इस बार भारत सरकार का सीधा निर्देश है कि बिना पूर्व में पंजीकरण एवं बुकिंग कराए किसी भी लाभार्थी को टीका नही लगेगाl सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने पंजीकरण तो पूर्व में करा लिया है उन्हें भी टीका हेतु बुकिंग सत्र स्थल पर पहुँचने से पूर्व कराना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में टीका नही लगवाया पायेगा, हमारी बुकिंग कल रविवार सुबह 10:00 बजे से आॅन-लाईन शुरू हो जायेगी, जो की 21 प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ साथ मुबारकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं मंडलीय जिला चिकित्सालय पर टीकाकरण हेतु 23 सत्र आयोजित करेगा, जिस इच्छुक व्यक्ति को जहाँ सुविधा हो अपनी बुकिंग कल प्रातः 10 बजे के बाद करा करके आरक्षित करा लें।
        मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा की प्रत्येक सत्र स्थल पर भारत सरकार से प्राप्त कोविडशील्ड टीका ही लगाया जायेगा, जिसका प्रथम डोज़ लगने के उपरांत दूसरे डोज़ के लिए भारत सरकार के नये दिशानिर्देश के क्रम में अब 12 से 16 सप्ताह के बीच का समय  निर्धारित किया गया है, ये नियम 18 वर्ष से ऊपर के लिए शुरू हो रहे युवाओं के साथ साथ उन सभी आयुवर्ग के लिए समान रूप से लागू होगा जो पूर्व  में 60 वर्ष से ऊपर के वृद्ध जनों का रहा हो या फिर 45-59 वर्ष के बीच के हों सभी पात्र व्यक्तियों को कोविडशील्ड की दूसरी खुराक सरकार द्वारा निर्धारित किए गये नये अवधि के अनुसार अब 12-16 सप्ताह के बीच ही होगी।
सीएमओ ने सोमवार से शुरू हो रहे युवाओं के टीकाकरण अभियान में सत्र स्थल पर पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी अपेक्षा की है, जिससे कि टीकाकरण टीम को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े और सत्र स्थल पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग सुरक्षित तरीके से टीका लगवा सकें ।

और नया पुराने