आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-कोतवाली
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में दिनांक 14.05.21 को प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता मय व.उ.नि. ब्रम्हदीन पाण्डेय मयहमराह आरक्षी आशीष सिंह , रि.का. घनश्याम यादव , रि.का. सन्दीप कुमार व महिला का. सुदक्षिणा पाण्डेय व म.का. रोहिणी सिंह तथा के साथ थाना स्थानीय पर ही मौजूद थे कि ईगल मोबाइल पर तैनात आरक्षी का0 अवधेश व का0 अरुण के जरिये टेलीफोन सूचना दिया कि मुखबिर द्वारा पक्की सूचना मिली है कि ग्राम बद्दोपुर में आलोक सिंह द्वारा खुद की दुकान जैगहा थाना बिलरियागज आजमगढ से काफी मात्रा में देशी शराब लाकर अपने घर पर बेच रहा है । इतना कहकर यह भी बताये कि हम लोग बलरामपुर चौकी गेट पर आप सब का इन्तजार कर रहे । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा प्रभारी चौकी एलवल संजय तिवारी को तलब किया जो मय हमराह का0 बाबू लाल सोनकर के उपस्थित थाना आये । उक्त सूचना से सभी को अवगत कराकर ईगल मोबाइल बाउम्मीद गिरफ्तारी बरामदगी थाना स्थानीय से प्रस्थान कर चौकी पहाडपुर पर पहुचे तो वहा मौजूद प्रभारी चौकी विनय कुमार दूबे मिले उनको भी साथ ले लिया गया । तत्पश्चात बलरामपुर चौकी की ओर चल दिये कि ईगल मोबाइल के आरक्षी अवधेश यादव व अरुण पाण्डेय मिले । सभी लोग एक राय होकर साथ मुखबिर खास बताये गये स्थान प्रस्थान कर दिया जैसे गाव बद्दोपुर के अन्दर पहुचे तो आलोक सिंह के घर से कुछ दूर पहले ही मुखबिर खास ने पुलिस बल को रोकते हुये बताया कि वही जो सामने लडका लाल टी शर्ट पहने खडा है वही आलोक सिंह है उसके बगल जो कुछ गन्दे कपडो से जो ढका हुआ है। वही देशी शराब है। पुलिस बल आपस में बिखरते हुये घेरा डालते हुये उस व्यक्ति के करीब पहुचे कि पुलिस टीम को देखकर सकपका कर इधर उधर भागने कि कोशिश किया कि मौके पर ही घेर घार कर समय करीब 21.30 बजे पकड लिया गया कि पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपने नाम आलोक सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना कोतवाली आजमगढ बताया कि बगल में पडे गन्दे कपडे को हटाया गया तो दो प्लास्टिक की जरिकेन एक 10 लीटर व एक 5 लीटर की मिली जिसमें कच्ची देशी शराब भरी हुई थी और शराब से कुछ हटकर गन्ध आ रही थी कि मिलावट को मद्देनजर रखते हुये इधर उधर देखा गया तो जरिकेन से कुछ दूर पर एक प्लास्टिक के डिब्बे में लगभग एक किलो यूरिया नौसादर मिला हुआ पाया गया । यूरिया के डिब्बे और देशी शराब की जरिकेन को कब्जा पुलिस लिया गया और उक्त व्यक्ति की जामा तलाश में अभियुक्त के पास से 650 रुपया नगद बरामद हुआ । इस तरह से नाजायज देशी शराब मिलाकर बेचने के बारे में पूछा गया तो बता रहा है कि हमारे पिता जी के नाम से जैगहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ में खुद का ठेका है लाकडाउन की वजह से काफी दिनो से दुकान बन्द थी इधर कुछ दिनो से दुकान खुलना शुरु हुआ है सारा देखरेख मैं ही करता हूं। इसी वजह से लालच में आकर जब दुकान 3 बजे बन्द हो जाती है तो मैं वहां से एक या दो पेटी ला लेता हू और उसी को ऐसे ही बेच देता हू तथा कुछ शराब में यही यूरिया और नौसादर मिलाकर करके तीव्रता बढाकर काफी मात्रा में कर लेता हू आज यही 15 लीटर अभी तैयार किया हू कि आप लोगो ने पकड लिया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 134/21 धारा 60 आब0अधि0 व धारा 272 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 134/21 धारा 60 आब. अधि. व धारा 272 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
आलोक सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
15 ली0 अपमिश्रित देशी शराब व 1 किलोग्राम नौसादर मिला हुआ यूरिया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
थाना-कोतवाली
कोतवाली: 10 ली0 अपमिश्रित देशी शराब व 500 ग्राम नौसादार एक अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 14.05.21 को प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय, उ0नि0 संजय तिवारी मय हमराह आरक्षी आशीष सिंह , रि.का. घनश्याम यादव , रि.का. सन्दीप कुमार व महिला का. सुदक्षिणा पाण्डेय व म.का. रोहिणी सिंह, ईगल मोबाइल पर तैनात आरक्षी अरुण पाण्डेय व का. अवधेश यादव, कां0 बाबूलाल सोनकर के वास्ते शान्ति व्यवस्था ड्युटी ईद उल फितर व चेकिग संदिग्ध व्यक्ति में मामूर थे कि मोहल्ला आसिफगंज मस्जिद बागमेरपेटू पुरानी कोतवाली होकर जा ही रहा था कि ने जरिये टेलीफोन सूचना दिया कि जरिये मुखबिर पक्की सूचना मिली है कि सेल्समैन डब्बू यादव जो कि जय सिंह ठेकेदार की मनचोभा स्थित शराब की दुकान से काफी मात्रा में शराब अपने घर मोजरापुर ले जाकर उसमें कुछ मिलावट करके बेचता है। ऐसी सूचना जरिये मुखबिर मिली है कि बाद राय मशविरा बाउम्मीद गिरफ्तारी बरामदगी हेतु मोजरापुर में पहुचकर डब्बू यादव के घर से कुछ दूर से पुलिस टीम को इशारे से बताया कि वही सामने डब्बू यादव का घर है और अपने बगल में ही प्लास्टिक की बोरी के नीचे 10 लीटर के जरिकेन में अपमिश्रत शराब है जिसमें से निकाल - निकाल करके लोगो को काफी महगे दाम में बेचता है। इतना बताकर वापस चला गया कि पुलिस टीम एक बारगी उसके दरवाजे पर पहुचे कि जब तक उक्त व्यक्ति कुछ समझ पाता तब पुलिस टीम घेर घार कर पकड लिये। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछे तो उपना नाम डब्बू यादव पुत्र श्री सितई यादव उम्र 32 वर्ष निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली आजमगढ बताया कि बगल में प्लास्टिक की बोरी को पलटा गया तो उसके नीचे 10 लीटर के जरिकेन में कच्ची देशी शराब थी जिसमें से देशी शराब से कुछ हटकर गन्ध आ रही थी कि मिलावट की अशंका को मद्देनजर रखते हुये उसके अगल बगल देखा गया तो एक प्लास्टिक के डिब्बे में लगभग 500 ग्राम यूरिया खाद जिसमें नौसादार मिला हुआ पाया गया कि यूरिया के डिब्बे और देशी शराब की जरिकेन को कब्जा पुलिस लिया गया और उक्त व्यक्ति की जामा तलाश ली गयी तो पहने हुये टी शर्ट की जेब से 65 रुपया नगद मिला कि इस तरह से नाजायज देशी शराब मिलाकर बेचने के बारे में पूछा गया तो बता रहे है कि साहब गलती हो गयी बेरोजगारी कुछ भी करा सकती है। मैं गरीब आदमी हू जय सिंह ठेकेदार जिनकी देशी शराब ठेके की दुकान मनचोभा मे है मैं वही पर सेल्समैनी का कार्य करता हू वेतन भी कम मिलता है इधर लाकडाउन चल रहा था सेल्समैन होने के नाते दुकान की चाभी मेरे पास ही रहती है मैं वहा से अक्सर काफी मात्रा में देशी शराब की शीशियो लाता हू और उसी से अधिक मात्रा मे मिलावट करके 5 लीटर से 10 लीटर तैयार कर लेता हू उसकी तीव्रता बढाने के लिये नौसादार तथा यूरिया थोडा सा मिला लेता हू। जिससे उसकी तीव्रता बढ जाती है। साहब सेल्समैन होने के नाते काफी ग्राहक परिचित है और जो मै बनाता हूं उसे पसन्द भी करते है। उक्त व्यक्ति को उसके द्वारा किये गये कृत्य परिभाषित अपराध धारा 272 भादवि व 60 ex act का बोध कराते हुये समय करीब 4.30 Pm बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 –133/21 धारा 60 आब. अधि. व धारा 272 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
डब्बू यादव पुत्र श्री सितई यादव उम्र 32 वर्ष निवासी मोजरापुर थाना कोतवालीजनपद आजमगढ़
बरामदगी
10 ली0 अपमिश्रित देशी शराब व 500 ग्राम नौसादर मिला हुआ यूरिया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम
1. प्र0नि0 कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ
2. व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ
3. उ0नि0 संजय तिवारी मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ
