आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-महराजगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थो/अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चालाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.5.2021 को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज गजानन्द चौबे मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अबैध शराब निष्कर्षण एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु सहदेवगंज बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की कुड़ही ढाला के आगे हैदराबाद रोड पर बने रैन बसैरा के पास सड़क किनारे बने शौचालयो के पीछे कुछ व्यक्ति काफी मात्रा में अवैध शराब लेकर बैठे है । जिनके पास अबैध असलहे भी है । ये लोग शराब बेचने के लिए ग्राहको का इन्तजार कर रहे है । इस सूचना पर विश्वास कर क्षेत्र में पहले से मौजूद उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद को मय हमराह के सहदेवगंज बाजार में बुलवाया जो कि थोड़ी देर में मय हमराह हे0का0 उमेश यादव हे0का0 अनिरुद्व यादव व का0 पंकज कुमार के पहुचे व क्षेत्र में मौजूद हे0का समेरिका यादव, हे0का0 संतोष यादव व हे0का0 रमेश कुमार भी हस्वबुल तलब सहदेवगंज बाजार में आ गये । मुखबिर द्वारा बताई गयी जानकारी से फोर्स को अवगत कराकर सभी पुलिस बल को साथ लेकर कुड़ही रैन बसेरा से पहले कुछ दूरी पर जीप व कर्म0गण के प्राइवेट वाहन खड़ा कर पैदल मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुचकर देखा तो कि वहा कुछ व्यक्ति बैठे है । इस पर पुलिस बल द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के लिये जैसे ही आगे बढ़े कि पुलिस बल को अपनी ओर आते – देखकर वहाँ बैठे व्यक्तियो ने एक स्वर से चिल्लाकर कहा अरे पुलिस आ गयी गोली मारो नही तो हम लोग पकड़े जायेगे कि इतने में ही सामने से फायर आया पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपने को बचते बचाते हुए उनके करीब पहुँचकर हिकमत अमली से कुल 03 व्यक्तियो को समय 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा 02 व्यक्ति भौगोलिक स्थिति व अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे । पकड़े गये व्यक्तियो का नाम पता पुछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम संतोष सिंह पुत्र उदय प्रकाश सिंह नि0 वीवीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ व दूसरे ने अपना नाम प्रवीण यादव पुत्र रामपति यादव नि0 चेरा कटघरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ व तीसरे ने अपना नाम संजय यादव पुत्र रामपति यादव नि0 चेरा कटघरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । जामा तलाशी से अभियुक्तगण के पास 02 अदद तमंचा 12 बोर, एक अदद देशी बंदूक 12 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 वोर तथा 20-20 लीटर की तीन जरीकैन में लगभग 60 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व 02 किलो यूरिया व 250 ग्रा0 फिटकरी बरामद हुआ । फरार व्यक्तियो का नाम पता पुछने पर रामपति यादव पुत्र स्व0 बाढू यादव नि0 चेरा कटघरा थाना महराजगंज आजमगढ़ व विनोद सिंह पुत्र तेजई सिंह नि0 वीवीपुर थाना महराजगंज बताये । कडाई से पुछताछ में उन्होने बताया कि पाँचो लोग साथ मिलकर ही अपमिश्रित शराब तैयार कर बेचते है । जरीकेनो में जो शराब रखी है । इसमे भी हम लोग यूरिया व फिटकरी मिलाये है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0 145/21 धारा 307, 272, 273 IPC व 60 एक्साइज एक्ट 2. मु0अ0सं0 146/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. संतोष सिंह पुत्र उदय प्रकाश सिंह नि0 वीवीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2. प्रवीण यादव S/O रामपति यादव नि0 चेरा कटघरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
3. संजय यादव पुत्र रामपति यादव नि0 चेरा कटघरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
1. 02 अदद तमंचा 12 बोर , एक अदद देशी बंदूक 12 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 वोर ।
2. 20-20 लीटर की तीन जरीकैन में लगभग 60 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब
3. 02 किलो यूरिया व 250 ग्रा0 फिटकरी ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 145/21 धारा 307, 272, 273 IPC व 60 एक्साइज एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 146/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक महराजगंज गजानन्द चौबे मय हमराह का0 अरविन्द यादव, का0 रामसरन, म0का0 मधुबाला यादव, म0का0 प्रार्थना तिवारी थाना महराहजगंज जनपद आजमगढ
2. उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह हे0का उमेश यादव, हे0का0 अनिरुद्व यादव, का0 पंकज कुमार व हे0का0 समेरिका यादव ,हे0का0 संतोष यादव व हे0का0 रमेश कुमार थाना महराजंगंज आजमगढ
