आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 15.05.2021 को उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद मय हमराही हे0का0 रमेश सिंह यादव व हे0का0 रामनिवास व का0 अभिमीत तिवारी द्वारा वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु भ्रमणशील होकर शाहगढ़ चौराहा पर पहुँचकर अवैध वाहन / सदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग व कोविड 19 की गाइड लाइन के पालन कराने हेतु मौजूद थे कि जरिये मूखवीर सूचना मिली कि एक ब्यक्ति शाहगढ़ से समेदा की ओर जाने वाली सड़क रेलवे क्रासिंग के पास पेड़ के नीचे अवैध अपमिश्रित शराब लेकर बैठा है कही जाकर बेचने के फिराक में है । इस सूचना पर उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद मय हमराही मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुचकर एक अभियुक्त को गैलेन में लिए अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । पकड़े गये ब्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम झिनकू उर्फ इन्द्रजीत यादव पुत्र शंकर यादव सा0 पैकौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ बताया । पास में लिये गैलेन के बारे में पूछा गया तो बताया कि इसमे शराब है घुमफिर कर बेच कर परिवार का जीवकोपार्जन चलाता हुँ । गलती हो गयी माफ कर दिजिये अव ऐसी गलती नहीं होगी । पकड़े गये ब्यक्ति के पास से गैलेन का ढक्कन खोलकर सूँघा गया तो शराब की तीब्र गन्ध आ रही है तथा जामा तलाशी लिया गया तो पहने पैन्ट के दाहिने जेब से पोलीथीन में अलग अलग यूरिया, नौसादर बरामद हुआ । कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं घुमफिरकर शराब बेचता हुँ शराब को तीब्र करने के लिये यूरिया व नौशादर मिला देता तो शराब अधिक तीब्र हो जाती है । इससे मेरी बिक्री बढ़ जाती है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/21 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272/273 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
झिनकू उर्फ इन्द्रजीत यादव पुत्र शंकर यादव सा0 पैकौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
अपमिश्रित शराब 50 लीटर व 100 ग्राम यूरिया व 50 ग्राम नौशादर
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 88/21 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272/273 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ ।
अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 152/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 232/17 धारा 60 आबकारी अधि0व 272/273 भा0द0वि0 थाना सिधारी आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 88/21 धारा 60 आबकारी अधि0व 272/273 भा0द0वि0 थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ
2. हे0का0 अवधेश सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
3. हे0का0 रामनिवास यादव थाना सिधारी आजमगढ़
4. हे0का0 रमेश सिंह यादव थाना सिधारी आजमगढ़
5. का0 अभिमीत तिवारी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
