Breaking News

नगर पालिका क्षेत्र में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 मई-- जिलाधिकारी द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद के शहरी क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र के मुख्य प्रशासनिक कार्यालयों जिलाधिकारी कार्यालय, सदर तहसील, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, कोविड-19 कंट्रोल रूम जीजीआईसी, दीवानी कचहरी परिसर एवं विकास भवन का सैनिटाइजेशन जलकल विभाग की सैनिटाइजेशन टीम संख्या (1) द्वारा किया गया। 


आजमगढ़ 15 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कफ्र्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत गुमकोठी, ग्राम पंचायत भरचकीय विकास खण्ड पवई, ग्राम पंचायत मैनुद्दीनपुर, ब्लाक महराजगंज के साथ-साथ जनपद के समस्त विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।

और नया पुराने