Breaking News

कोविड के उपरान्त काली फंगस या म्यूकर माइकोसिस से बचें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 मई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि म्यूकर माइकोसिस एक काली फंगस है, जोकि चेहरे नाक, साइनस, आँख और दिमाग में फैलकर उसको नष्ट कर देती है। इससे आँख सहित चेहरे का बड़ा भाग नष्ट हो जाता है और जान जाने का भी खतरा  रहता है। 
उन्होने बताया कि यह रोग उन्हें हो सकता है, जिनको कोविड के दौरान स्टेरॉयड दवा दी गयी हो जैसे-डेक्सामिथाजोन, मिथाइल प्रेड्निसोलोन इत्यादि, कोविड मरीज को ऑक्सीजन पर रखना पड़ा हो या आईसीयू में रखना पड़ा हो, डायबिटीज का अच्छा नियंत्रण ना हो तथा कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट इत्यादि के लिए दवा चल रही हो। 
सीएमओ ने बताया कि इसके लक्षण में बुखार आना, सर दर्द हो रहा हो, खांसी हो, सांस फूल रही हो, नाक बंद हो, नाक में म्यूकस के साथ खून आ रहा हो, आँख में दर्द हो, आँख फूल जाए, दो दिख रहा हो या दिखना बंद हो जाए। चेहरे में एक तरफ दर्द हो, सूजन हो या सुन्न हो (छूने पर छूने का अहसास ना हो), दाँत में दर्द हो, दांत हिलने लगें, चबाने में दर्द हो तथा उल्टी में या खांसने पर बलगम में खून आना है। 
उन्होने कहा कि उपर्युक्त में से कोई भी लक्षण होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में या किसी अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाएँ। नाक, कान, गले, आँख, मेडिसिन, चेस्ट या प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ से तुरंत दिखाएँ और लग कर इलाज शुरू करें। 
उन्होने कहा कि उपर्युक्त कोई लक्षण होने पर स्वयं या किसी गैर विशेषज्ञ डॉक्टर के, दोस्त मित्र या रिस्तेदार के कहने पर स्टेरॉयड दवा कतई शुरू ना करें। स्टेरॉयड दवाएं जैसे-डेक्सोना, मेड्रोल इत्यादि हैं। लक्षण के पहले 5 से 7 दिनों में स्टेरॉयड देने से दुष्परिणाम होते हैं। बीमारी शुरू होते ही स्टेरॉयड शुरू ना करें। इससे बीमारी बढ़ जाती है। स्टेरॉयड का प्रयोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुछ ही मरीजों को केवल 5-10 दिनों के लिए देते हैं वो भी बीमारी शुरू होने के 5-7 दिनों बाद केवल गंभीर मरीजों को। इसके पहले बहुत सी जांच आवश्यक है। इलाज शुरू होने पर डॉक्टर से पूछें की इन दवाओं में स्टेरॉयड तो नहीं है। अगर है तो ये दवाएं मुझे क्यों दी जा रही हैं। स्टेरॉयड शुरू होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर के नियमित संपर्क में रहें। घर पर अगर ऑक्सीजन लगाया जा रहा है तो उसकी बोतल में उबाल कर ठंडा किया हुआ पानी डालें या नार्मल सलाइन डालें। बेहतर हो अस्पताल में भर्ती हो जायें।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

नगर पालिका क्षेत्र में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है।

आजमगढ़ 15 मई-- जिलाधिकारी द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद के शहरी क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र के मुख्य प्रशासनिक कार्यालयों जिलाधिकारी कार्यालय, सदर तहसील, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, कोविड-19 कंट्रोल रूम जीजीआईसी, दीवानी कचहरी परिसर एवं विकास भवन का सैनिटाइजेशन जलकल विभाग की सैनिटाइजेशन टीम संख्या (1) द्वारा किया गया। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

सिधारी: 50 ली0 अवैध देशी शराब व 100 ग्राम यूरिया व 50 ग्राम नौशादर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 15.05.2021 को उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद मय हमराही हे0का0 रमेश सिंह यादव व हे0का0 रामनिवास व  का0 अभिमीत तिवारी द्वारा वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु भ्रमणशील होकर शाहगढ़ चौराहा पर पहुँचकर अवैध वाहन / सदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग व कोविड  19 की गाइड लाइन के पालन कराने हेतु मौजूद थे कि जरिये मूखवीर सूचना मिली कि एक ब्यक्ति शाहगढ़ से समेदा की ओर जाने वाली सड़क रेलवे क्रासिंग के पास पेड़ के नीचे अवैध अपमिश्रित शराब लेकर बैठा है कही जाकर बेचने के फिराक में है । इस सूचना पर उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद मय हमराही मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुचकर एक अभियुक्त को गैलेन में लिए अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । पकड़े  गये  ब्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम झिनकू उर्फ इन्द्रजीत यादव पुत्र शंकर यादव सा0 पैकौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ बताया । पास में लिये गैलेन के बारे में पूछा गया तो बताया कि इसमे शराब है घुमफिर कर बेच कर परिवार का जीवकोपार्जन चलाता हुँ । गलती हो गयी माफ कर दिजिये अव ऐसी गलती नहीं होगी । पकड़े गये ब्यक्ति के पास से गैलेन का ढक्कन खोलकर सूँघा गया तो शराब की तीब्र गन्ध आ रही है तथा जामा तलाशी लिया गया तो पहने पैन्ट के दाहिने जेब से पोलीथीन में अलग अलग यूरिया, नौसादर बरामद हुआ । कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं घुमफिरकर शराब बेचता हुँ शराब को तीब्र करने के लिये यूरिया व नौशादर मिला देता तो शराब अधिक तीब्र हो जाती है । इससे मेरी बिक्री बढ़ जाती है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/21 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272/273 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त

झिनकू उर्फ इन्द्रजीत यादव पुत्र शंकर यादव सा0 पैकौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

अपमिश्रित शराब 50 लीटर व 100 ग्राम यूरिया व 50 ग्राम नौशादर 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 88/21 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272/273 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ ।

अपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 152/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 232/17 धारा 60 आबकारी अधि0व 272/273 भा0द0वि0 थाना  सिधारी आजमगढ़ 
3. मु0अ0सं0 88/21 धारा 60 आबकारी अधि0व 272/273 भा0द0वि0 थाना  सिधारी आजमगढ़

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम  का विवरण

1. उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ
2. हे0का0 अवधेश सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
3. हे0का0 रामनिवास यादव थाना सिधारी आजमगढ़ 
4. हे0का0 रमेश सिंह यादव  थाना सिधारी आजमगढ़
5. का0 अभिमीत तिवारी  थाना सिधारी जनपद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-महराजगंज

महराजगंज: 60 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, दो तमंचा, बंदूक, कारतूस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थो/अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चालाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.5.2021 को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज गजानन्द चौबे मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अबैध शराब निष्कर्षण एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु सहदेवगंज बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की कुड़ही ढाला के आगे हैदराबाद रोड पर बने रैन बसैरा के पास सड़क किनारे बने शौचालयो के पीछे कुछ व्यक्ति काफी मात्रा में अवैध शराब लेकर बैठे है । जिनके पास अबैध असलहे भी है । ये लोग शराब बेचने के लिए ग्राहको का इन्तजार कर रहे है । इस सूचना पर विश्वास कर क्षेत्र में पहले से मौजूद उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद को मय हमराह के सहदेवगंज बाजार में बुलवाया जो कि थोड़ी देर में मय हमराह हे0का0 उमेश यादव हे0का0 अनिरुद्व यादव व का0 पंकज कुमार के पहुचे व क्षेत्र में मौजूद हे0का समेरिका यादव, हे0का0 संतोष यादव व हे0का0 रमेश कुमार भी हस्वबुल तलब सहदेवगंज बाजार में आ गये । मुखबिर द्वारा बताई गयी जानकारी से फोर्स को अवगत कराकर सभी पुलिस बल को साथ लेकर कुड़ही रैन बसेरा से पहले कुछ दूरी पर जीप व कर्म0गण के प्राइवेट वाहन खड़ा कर पैदल मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुचकर देखा तो कि वहा कुछ व्यक्ति बैठे है । इस पर पुलिस बल द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के लिये जैसे ही आगे बढ़े कि पुलिस बल को अपनी ओर आते – देखकर वहाँ बैठे व्यक्तियो ने एक स्वर से चिल्लाकर कहा अरे पुलिस आ गयी गोली मारो नही तो हम लोग पकड़े जायेगे कि इतने में ही सामने से फायर आया पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपने को बचते बचाते हुए उनके करीब पहुँचकर हिकमत अमली से कुल 03 व्यक्तियो को समय 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा 02 व्यक्ति भौगोलिक स्थिति व अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे । पकड़े गये व्यक्तियो का नाम पता पुछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम संतोष सिंह पुत्र उदय प्रकाश सिंह नि0 वीवीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ व दूसरे ने अपना नाम प्रवीण यादव पुत्र रामपति यादव नि0 चेरा कटघरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ व तीसरे ने अपना नाम संजय यादव पुत्र रामपति यादव नि0 चेरा कटघरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । जामा तलाशी से अभियुक्तगण के पास 02 अदद तमंचा 12 बोर, एक अदद देशी बंदूक 12 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 वोर तथा  20-20 लीटर की तीन जरीकैन में लगभग 60 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व 02 किलो यूरिया व 250 ग्रा0 फिटकरी बरामद हुआ । फरार व्यक्तियो का नाम पता पुछने पर रामपति यादव पुत्र स्व0 बाढू यादव नि0 चेरा कटघरा थाना महराजगंज आजमगढ़ व विनोद सिंह पुत्र तेजई सिंह नि0 वीवीपुर थाना महराजगंज बताये । कडाई से पुछताछ में उन्होने बताया कि पाँचो लोग साथ मिलकर ही अपमिश्रित शराब तैयार कर बेचते है । जरीकेनो में जो शराब रखी है । इसमे भी हम लोग यूरिया व फिटकरी मिलाये है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0 145/21 धारा 307, 272, 273 IPC व 60 एक्साइज एक्ट 2. मु0अ0सं0 146/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. संतोष सिंह पुत्र उदय प्रकाश सिंह नि0 वीवीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2. प्रवीण यादव S/O रामपति यादव नि0 चेरा कटघरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
3. संजय यादव पुत्र रामपति यादव नि0 चेरा कटघरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1.  02 अदद तमंचा 12 बोर , एक अदद देशी बंदूक 12 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 वोर ।
2.  20-20 लीटर की तीन जरीकैन में लगभग 60 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब 
3. 02 किलो यूरिया व 250 ग्रा0 फिटकरी  ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 145/21 धारा 307, 272, 273 IPC व 60 एक्साइज एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 146/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक महराजगंज गजानन्द चौबे मय हमराह का0 अरविन्द यादव, का0 रामसरन, म0का0 मधुबाला यादव, म0का0 प्रार्थना तिवारी थाना महराहजगंज जनपद आजमगढ
2. उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह हे0का उमेश यादव, हे0का0 अनिरुद्व यादव, का0 पंकज कुमार व हे0का0 समेरिका यादव ,हे0का0 संतोष यादव व हे0का0 रमेश कुमार थाना महराजंगंज आजमगढ


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कोतवाली

कोतवाली: 15 लीटर अपमिश्रित देशी शराब व एक किलोग्राम नौसादार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में दिनांक 14.05.21 को प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता मय व.उ.नि. ब्रम्हदीन पाण्डेय मयहमराह आरक्षी आशीष सिंह , रि.का. घनश्याम यादव , रि.का. सन्दीप कुमार व महिला का. सुदक्षिणा पाण्डेय व म.का. रोहिणी सिंह तथा के साथ थाना स्थानीय पर ही मौजूद थे कि ईगल मोबाइल पर तैनात आरक्षी का0 अवधेश व का0 अरुण के जरिये टेलीफोन सूचना दिया कि मुखबिर द्वारा पक्की सूचना मिली है कि ग्राम बद्दोपुर में आलोक सिंह द्वारा खुद की दुकान जैगहा थाना बिलरियागज आजमगढ से काफी मात्रा में देशी शराब लाकर अपने घर पर बेच रहा है । इतना कहकर यह भी बताये कि हम लोग बलरामपुर चौकी गेट पर आप सब का इन्तजार कर रहे । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा प्रभारी चौकी एलवल संजय तिवारी को तलब किया जो मय हमराह का0 बाबू लाल सोनकर के उपस्थित थाना आये । उक्त सूचना से सभी को अवगत कराकर ईगल मोबाइल बाउम्मीद गिरफ्तारी बरामदगी थाना स्थानीय से प्रस्थान कर चौकी पहाडपुर पर पहुचे तो वहा मौजूद प्रभारी चौकी विनय कुमार दूबे मिले उनको भी साथ ले लिया गया । तत्पश्चात बलरामपुर चौकी की ओर चल दिये कि ईगल मोबाइल के आरक्षी अवधेश यादव व अरुण पाण्डेय मिले । सभी लोग एक राय होकर साथ मुखबिर खास बताये गये स्थान प्रस्थान कर दिया जैसे गाव बद्दोपुर के अन्दर पहुचे तो आलोक सिंह के घर से कुछ दूर पहले ही मुखबिर खास ने पुलिस बल को रोकते हुये बताया कि वही जो सामने लडका लाल टी शर्ट पहने खडा है वही आलोक सिंह है उसके बगल जो कुछ गन्दे कपडो से जो ढका हुआ है। वही देशी शराब है। पुलिस बल आपस में बिखरते हुये घेरा डालते हुये उस व्यक्ति के करीब पहुचे कि पुलिस टीम को देखकर सकपका कर इधर उधर भागने कि कोशिश  किया कि मौके पर ही घेर घार कर समय करीब 21.30  बजे पकड लिया गया कि पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपने नाम आलोक सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना कोतवाली आजमगढ बताया कि बगल में पडे गन्दे कपडे को हटाया गया तो दो प्लास्टिक की जरिकेन एक 10 लीटर व एक 5 लीटर की मिली जिसमें कच्ची देशी शराब भरी हुई थी और शराब से कुछ हटकर गन्ध आ रही थी कि मिलावट को मद्देनजर रखते हुये इधर उधर देखा गया तो जरिकेन से कुछ दूर पर एक प्लास्टिक के डिब्बे में लगभग एक किलो यूरिया नौसादर मिला हुआ पाया गया । यूरिया के डिब्बे और देशी शराब की जरिकेन को कब्जा पुलिस लिया गया और उक्त व्यक्ति की जामा तलाश में अभियुक्त के पास से 650 रुपया नगद बरामद हुआ । इस तरह से नाजायज देशी शराब मिलाकर बेचने के बारे में पूछा गया तो बता रहा है कि हमारे पिता जी के नाम से जैगहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ में खुद का ठेका है लाकडाउन की वजह से काफी दिनो से दुकान बन्द थी इधर कुछ दिनो से दुकान खुलना शुरु हुआ है सारा देखरेख मैं ही करता हूं। इसी वजह से लालच में आकर जब दुकान 3 बजे बन्द हो जाती है तो मैं वहां से एक या दो पेटी ला लेता हू और उसी को ऐसे ही बेच देता हू तथा कुछ  शराब में यही यूरिया और नौसादर मिलाकर करके तीव्रता बढाकर काफी मात्रा में कर लेता हू आज यही 15 लीटर अभी तैयार किया हू कि आप लोगो ने पकड लिया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 134/21 धारा 60 आब0अधि0 व धारा 272 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 134/21  धारा 60 आब. अधि. व धारा 272  भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

आलोक सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

15 ली0 अपमिश्रित देशी शराब व 1 किलोग्राम नौसादर मिला हुआ यूरिया। 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कोतवाली

कोतवाली: 10 ली0 अपमिश्रित देशी शराब व 500 ग्राम नौसादार एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 14.05.21 को प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय, उ0नि0 संजय तिवारी मय हमराह आरक्षी आशीष सिंह , रि.का. घनश्याम यादव , रि.का. सन्दीप कुमार व महिला का. सुदक्षिणा पाण्डेय व म.का. रोहिणी सिंह, ईगल मोबाइल  पर तैनात आरक्षी अरुण पाण्डेय व का. अवधेश यादव, कां0 बाबूलाल सोनकर के वास्ते शान्ति व्यवस्था ड्युटी ईद उल फितर  व चेकिग संदिग्ध व्यक्ति में मामूर थे कि मोहल्ला आसिफगंज मस्जिद बागमेरपेटू पुरानी कोतवाली होकर जा ही रहा था कि ने जरिये टेलीफोन सूचना दिया कि जरिये मुखबिर पक्की सूचना मिली है कि सेल्समैन डब्बू यादव जो कि जय सिंह ठेकेदार की मनचोभा स्थित शराब की दुकान से काफी मात्रा में शराब अपने घर मोजरापुर ले जाकर उसमें कुछ मिलावट करके बेचता है। ऐसी सूचना जरिये मुखबिर मिली है कि बाद राय मशविरा बाउम्मीद गिरफ्तारी बरामदगी हेतु मोजरापुर में पहुचकर डब्बू यादव के घर से कुछ दूर से पुलिस टीम को इशारे से बताया कि वही सामने डब्बू यादव का घर है और अपने  बगल  में ही प्लास्टिक की बोरी के नीचे 10 लीटर के जरिकेन में अपमिश्रत शराब है जिसमें से निकाल - निकाल करके लोगो को काफी महगे दाम में बेचता है। इतना बताकर वापस चला गया कि पुलिस टीम एक बारगी उसके दरवाजे पर पहुचे कि जब तक उक्त व्यक्ति कुछ समझ पाता तब पुलिस टीम घेर घार कर पकड लिये। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछे तो उपना नाम डब्बू यादव पुत्र श्री सितई यादव  उम्र 32 वर्ष निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली आजमगढ बताया कि बगल में प्लास्टिक की बोरी को पलटा गया तो उसके नीचे 10 लीटर के जरिकेन में कच्ची देशी शराब थी जिसमें से देशी शराब से कुछ हटकर गन्ध आ रही थी कि मिलावट की अशंका को मद्देनजर रखते हुये उसके अगल बगल देखा गया तो एक प्लास्टिक के डिब्बे में लगभग 500 ग्राम यूरिया खाद जिसमें नौसादार मिला हुआ पाया गया कि यूरिया के डिब्बे और देशी शराब की जरिकेन को कब्जा पुलिस लिया गया और उक्त व्यक्ति की जामा तलाश ली गयी तो पहने हुये टी शर्ट की जेब से 65 रुपया नगद मिला कि इस तरह से नाजायज देशी शराब मिलाकर बेचने के बारे में पूछा गया तो बता रहे है कि साहब गलती हो गयी बेरोजगारी कुछ भी करा सकती है। मैं गरीब आदमी हू जय सिंह ठेकेदार जिनकी देशी शराब ठेके की दुकान मनचोभा  मे है मैं वही पर सेल्समैनी का कार्य करता हू वेतन भी कम मिलता है इधर लाकडाउन चल रहा था सेल्समैन होने के नाते दुकान की चाभी मेरे पास ही रहती है मैं वहा से अक्सर काफी मात्रा में देशी शराब की शीशियो लाता हू और उसी से अधिक मात्रा मे मिलावट करके 5 लीटर से 10 लीटर तैयार कर लेता हू उसकी तीव्रता बढाने के लिये नौसादार तथा यूरिया थोडा सा मिला लेता हू। जिससे उसकी तीव्रता बढ जाती है। साहब सेल्समैन होने के नाते काफी ग्राहक परिचित है और जो मै बनाता हूं उसे पसन्द भी करते है। उक्त व्यक्ति को उसके द्वारा किये गये कृत्य परिभाषित अपराध धारा 272 भादवि व 60 ex act का बोध कराते हुये समय करीब 4.30 Pm  बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 –133/21  धारा 60 आब. अधि. व धारा 272  भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़ 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

डब्बू यादव पुत्र श्री सितई यादव  उम्र 32 वर्ष निवासी मोजरापुर थाना कोतवालीजनपद आजमगढ़

बरामदगी

10 ली0 अपमिश्रित देशी शराब व 500 ग्राम नौसादर मिला हुआ यूरिया। 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम

1. प्र0नि0 कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ 
2. व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ
3. उ0नि0 संजय तिवारी मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ

और नया पुराने