आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के तमाम ग्राम सभाओं में अक्षय तृतीया के अवसर पर शुक्रवार को हवन का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आव्हान पर हवन का आयोजन किया गया।अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर हवन होने से पुण्य के साथ ही सकारात्मक उर्जा मिलती है। हवन के धुएं में बीमारियों के किटाणुओं के मरने व देशी घी से हवन करने से अत्यधिक आक्सीजन मिलने आदि जैसी मान्यता है।हर घर सिर्फ अपने परिवार में यह आयोजन किया जिससे लाँकडाउन का पालन भी हुआ। घरों में शुद्धता भी हुई। दिन भर घरों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों का यह दिन आयोजन में कट गया। संघ ने गोरक्ष प्रांत के सवा लाख परिवारों में इस आयोजन का लक्ष्य रखा था । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमतगढ़ के खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि- अजमतगढ़ में कुल सौ से अधिक ग्रामसभा है। सभी में यह कार्य हुआ।खंड के 1000 से अधिक घरों में हवन का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य यह था कि- वर्तमान में पूरा देश बीमारी से लड़ रहा है।
इससे मिलने वाला लाभ घर, गाँव, जिला, प्रदेश व देश स्तर तक मिलेगा। लोक कल्याणार्थ यह आयोजन किया गया।आगे भी संघ लोकसेवा, लोक कल्याणकारी कार्य करता रहेगा। इस आयोजन में मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, पुरेन्द्र सिंह, अरुन जायसवाल, सर्वेश मिश्रा, अरविंद जायसवाल, मनीष मिश्रा, तारकेश्वर ओझा, टप्पू सिंह, दिवाकर सिंह आदि सहित हजारों परिवार ने भाग लिया।