Breaking News

सगड़ी तहसील क्षेत्र में में साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के साथ कराई गई सेम्पलिंग।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: उपजिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु तहसील क्षेत्र के नगर और गाँवो के क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में नगर पंचायत बिलरियागंज में ईद के त्यौहार के दृष्टिगत निकाय के मुख्य बाजार तथा वार्डों में विशेष सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया। नगर पंचायत महराजगंज के वार्ड शास्त्रीनगर एंव गांघी नगर में सेनेटाईजेशन किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत जीयनपुर, नगर पंचायत अजमतगढ़ में यह कार्य चला। साथ ही ओढ़रा सलेमपुर में सेम्पलिंग भी कराई गई।

और नया पुराने