Breaking News

प्राथमिक विद्यालय मालटारी में हफ्ते भर में 2 बार हो चुकी चोरी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली के मालटारी ग्राम सभा में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बीते सप्ताह में दो बार चोरी हो चुकी है। जितने विद्यालय के सामानों को चुरा ले गए।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय सराय सागर मालटारी पर बीते सप्ताह में चोरों ने दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया और विद्यालय के सामानों को चुरा ले गए। जिसमें से 2 गैसलेंडर, 4 सीलिंग फैन और खेलकूद के सामान थे। लेकिन अभी तक चोरों का पता नही चल सका है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि- इस सम्बंध में सूचना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस जांच में जुटी है।


और नया पुराने