आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गोमांश की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में दिनांक 12.05.2021 को उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम फरिहा पांच आना मोहल्ले में गाय काटकर भारी मात्रा में उसका मांस बेचा जा रहा है । मुखबिर की इस सूचना पर उ0नि0 रत्नेश दूबे मय हमराहियान के ग्राम फरिहा पांच आना मोहल्ले में पहुचकर देखे कि सगीर के घर पर 02 व्यक्ति गौ मांस के साथ काटने व तौलने के उपकरण के साथ मौजूद थे । अचानक पुलिस को देखकर भागने का प्रय़ास किये परन्तु पुलिस बल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेरकर समय सायं 08.00 बजे गिरफ्तार किया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः मो0 सगीर पुत्र मो0 वकील निवासी ग्राम फरिहा पांच आना मोहल्ला थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ व अब्दुल्ला पुत्र मो0 सगीर निवासी ग्राम फरिहा पांच आना मोहल्ला थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताये । मौके पर उनके कब्जे से 55 किग्रा 100 ग्राम गौ मांस व 01 अदद चापड़ बरामद हुआ । बरामदशुदा गोमांश के सिलसिले विधिक कार्यवाही हेतु पशु चिकित्साधिकारी को लिखित सूचना देकर नमूना तैयार कर शेष गोंमांश को जे0सी0बी0 एक गढ्ढें में दबवाया गया । गिरफ्तारी एवं गोमांश की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 100/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना निजामाबाद आजमगढ़ पंजीकृत कर गिरफ्तार व्यक्तियो का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. मो0 सगीर पुत्र मो0 वकील निवासी ग्राम फरिहा पांच आना मोहल्ला थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
2. अब्दुल्ला पुत्र मो0 सगीर निवासी ग्राम फरिहा पांच आना मोहल्ला थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-100/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना निजामाबाद आजमगढ़
बरामदगी
1. गोमांश- 55 किग्रा 100 ग्राम गौ मांस
2. मांस काटने का उपकरण- 01 अदद चापड़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. हे0का0 हलवदार यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. का0 सन्तोष गुप्ता थाना निजामाबाद, आजमगढ़
4. का0 सौरभ पाण्डेय थाना निजामाबाद, आजमगढ़
5. का0 अभिषेक चौधरी थाना निजामाबाद, आजमगढ़
