Breaking News

साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/ विशेष अभियान के अंतर्गत विकास मेहनगर के अंतर्गत खरिहानी बाजार एवं गांव के अन्दर तथा ग्राम पंचायत जमुआ विकासखंड बिलरियागंज कन्टेनमेंट जोन के अन्दर सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सेनेटाइजेशन किया गया।
 इसी के साथ ही जनपद के समस्त विकास खंडों के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।


आजमगढ़ 12 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश पर जीएम चीनी मिल सठियांव, डीपी सिंह द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत ब्लॉक सठियांव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुराई एवं नसीरुद्दीनपुर पूरे ग्राम मे सैनिटाइजेशन कराया गयाl


सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा हैl

आजमगढ़ 12 मई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद द्वारा जनपद के शहरी क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा हैl
 इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में सदर तहसील, जिलाधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, कोविड-19 कंट्रोल रूम जीजीआईसी, विकास भवन, पुलिस लाइन परिसर तथा पुलिस लाइन से नगर पालिका चौराहा, बड़ा देव, मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर तिराहा होते हुए जलकल कार्यालय पांडे बाजार तक मार्ग का सैनिटाइजेशन जलकल विभाग नगर पालिका परिषद की सैनिटाइजेशन टीम (1) द्वारा किया गया।

और नया पुराने