आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नगर,व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 सुधीर कुमार पाण्डेय क्षेत्र में मामूर थे कि आबकारी विभाग के लालगंज क्षेत्र आरक्षीगण के साथ संयुक्त रूप से कोविड -19 महामारी निर्गत आदेश निर्देश पालन बाबत क्षेत्र में भ्रमणसील रहकर चेकिंग कर रहे थे की दौरान चेकिंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत समय करीब 19.50 बजे देशी शराब ठेका (रामपुर ) में प्रतिबंधित समय सीमा एवं कोविड -19 प्रोटोकाल का उलंघन करके शराब कि बिक्री की जा रही थी उक्त के क्रम में उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह के लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर मु.अ.स.44/2021 धारा 188/269 IPC व 3 महामारी अधिनियम थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ का अभियोग विरुद्ध अनुज्ञापी देशी शराब ठेका डुहरू ( रामपुर ) राजेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 रामनरायन सिंह ग्राम मझगंवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ एवं सेल्समैन योगेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 अनिरुद्ध सिंह ग्राम कादीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के दिनांक 15.05.2021 को पंजीकृत किया गया है । मौके से सेल्समैन योगेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 अनिरुद्ध सिंह ग्राम कादीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग –
मु.अ.स.44/2021 धारा 188/269 IPC व 3 महामारी अधिनियम थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
सेल्समैन योगेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 अनिरुद्ध सिंह ग्राम कादीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह थाना मेहनाजपुर
2-उ0नि0 सुधीर कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर
3- आबकारी विभाग के सिपाही धीरज कुमार सिंह जनपद आजमगढ़ क्षेत्र लालगंज
4- अखिलेश कुमार
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 55 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
