Breaking News

पुलिस ने ईंट भट्ठे पर मारा छापा,लगभग 10 कुंतल लहन बरामद, भट्ठा मालिक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 16.05.2021 को प्रभारी निरीक्षक देवगांव एवं अपराध निरीक्षक देवगांव और थाना बरदह की संयुक्त टीम द्वारा थाना बरदह के अंतर्गत ग्राम जमुआएँ में सुरेन्द्र सिंह के ईंट भट्ठे पर भारी मात्रा में अवैध शराब के निष्कर्षण की सूचना पर दबिश दिया गया। जहां से  लगभग 10 कुंतल लहन बरामद हुआ जिसे मौके पर नष्ट किया गया तथा लहन सड़ाने के बर्तन को जेसीबी से निकलवाया गया तथा भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया तथा कब्जे में लिया गया। भट्ठा मालिक को पुलिस हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

और नया पुराने