Breaking News

सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 मई-- जिलाधिकारी द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद के शहरी क्षेत्रों में कोरोना कफ्र्यू के दौरान व्यापक साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र के जिलाधिकारी कार्यालय, सदर तहसील तथा दीवानी कचहरी का सैनिटाइजेशन जलकल विभाग नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सैनिटाइजेशन टीम संख्या (2) द्वारा किया गया।

और नया पुराने