अयोध्या।
रिपोर्ट: ब्यूरो
अयोध्या: कोरोना संक्रमण से पूरा देश जूझ रहा है, लोग परेशान हैं। एक तरफ डॉक्टर जहां लोगों की जिंदगी बचाने में लगे हैं। वही संत समाज भी लोगों के जीवन को बचाने के लिए आध्यात्मिक रूप से पूजन अर्चन एवं हवन यज्ञ कर रहे हैं।
तहसील रूदौली क्षेत्र के कामाख्या धाम सुनबा बिहारा में बाल संत इन्द्रेश कौशिक महाराज के सानिध्य में कोरोना महामारी को हराने के लिए महायज्ञ किया गया। जिसमें कई ब्राम्हणों ने बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और विश्व शांति की प्रार्थना किया। इन्द्रेश कौशिक महाराज ने बताया कि- यज्ञ से हम मानसिक और शारीरिक रूप से निरोग रह सकते हैं, संदेश भी दिया कि आप भी अपने घरों में यज्ञ हवन अवश्य करें कोरोना मात खायेगा।