Breaking News

गरीबों की मदद करने में जुटी है रवि प्रकाश की टीम।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: कोरोना महामारी में गरीब असहाय परिवारों को रवि प्रकाश यादव के नेतृत्व में उनके योग मंच टीम के लोग दिन प्रतिदिन पूरे श्रद्धा भक्ति और समर्पण के साथ गरीब असहाय को गिलोय बांटने के साथ साथ खाद्य सामग्री बांटने में भी जुटे हुए हैं l
 रवि प्रकाश यादव आजमगढ़ शहर के कोलबाजबहादुर मोहल्ले के निवासी हैं प्रतिदिन सुबह उठ कर अपने टीम के साथ शहर हो या गांव सभी लोगों को योग के प्रति जागरूक करते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि इस समय कोरोना महामारी में आर्थिक मंदी व्यापक भुखमरी जैसे अनेक समस्याएं व्याप्त हो चुकी है ,इस बुरे दौर में हमे अपना और अपनों का ख्याल रखना है..
तथा जहां तक संभव हो सके अपने पास - पड़ोस के लोगो की मदद भी करनी होगी।
 उन्होंने बताया कि सेवा में ही पूर्ण सुख है सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा है  
और सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं
 उन्होंने  लोगों आग्रह किया कि आप सभी अपने आस पास स्थित  जरूरतमंदो  का सहयोग करे..
खाद्य सामग्री का वितरण नीरज
महेंद्र ,राजेन्द्र सोनू ,अंगद ,अरविंद,धीरज ,मनोज ,दिनेश,शुबाश ,
अभिषेक , उज्जवल ,  इत्यादि के सहयोग से हो रहा है 

और नया पुराने