Breaking News

अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कोरोना महामारी को देखते हुए जीयनपुर थाना क्षेत्र के  मस्जिदों में अ 5 - 5 लोगों ने नमाज अदा की।

आज़मगढ़। मुकद्दस रमजान का आखिरी जुमा यानि कि अलविदा जुमा आज हुआ । इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते आजमगढ़ जनपद की मस्जिदों में पांच से अधिक नमाजियों के नमाज अदा करने पर पाबंदी लगाई गई हैं। इस दौरान जीयनपुर, अजमतगढ़, सगड़ी, खालिसपुर, अल्लीपुर, बासुपार, सभी जगह की मस्जिदों में 5 - 5 की संख्या में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। उलेमाओं ने भी घरों पर नमाज अदा करने की अपील की थी। और सभी लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज़ घरों पर ही अदा कर कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी ।
वैसे तो इस्लाम में रमजानुल मुबारक का हर दिन बड़ी ही रहमतों और बरकतों का होता है। इस पाक महीने में सवाब का दर्जा सत्तर गुना अधिक हो जाता हैै। जिसके चलते अधिक से अधिक लोग इबादतों और भलाई के कामों में मशगूल हो जाते हैं। इस महीने में ही मोमिन सुबह से शाम तक भूखे प्यासे रहकर तीस दिन तक रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते है। रमजान के महीने में जुमा (शुक्रवार) का बड़ा ही महत्व होता है। खास तौर पर रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा का जुमा कहा जाता है। इस खास दिन में हर बच्चे से लेकर नौजवान और बुजुर्ग रोजा रखते हैं। घरों में भी खूब इफ्तारी बनाई जाती है जो मुहल्ले के हर छोटे और बडे़ घरों के साथ ही जरूरतमंदों को तक्सीम की जाती है। लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना संक्रमण चरम पर है। जिसके चलते घरों पर ही नमाजे अदा किया गया। वहीं घरों पर ही तिलावत की जाएगी। इस संबंध में हाफ़िज़ कलीम  ने बताया कि जो सरकार की गाइलाइंस को फॉलो किया गया हैं। और पूरी दुनिया के लिए दुआ मांगी गई। इस कॉरोना से सभी लोग परेशान है । इस परेशानी से निजात मिले ये दुआ की गई। वही हाफिज कलीम,  सोहराब अहमद, नजरें हसन , फतेह मोहम्मद,  अब्दुल बाकी , ने अकीदत के साथ 5 की संख्या में नमाज अदा की।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

विकास खण्ड कोयलसा के सदस्य क्षेत्र पंचायत का 9 मई को पुनर्मतदान, 11 मई 2021 को मतगणना।

आजमगढ़ 07 मई-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राजेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में जनपद में दिनांक 02 मई 2021 को सम्पन्न हुए मतगणना में जनपद के विकास खण्ड कोयलसा के सदस्य क्षेत्र पंचायत वार्ड सं0 53 जलालपुर प्रथम के मतदान स्थल संख्या 138 प्रा0पा0 भटौली पश्चिम भाग पर मतगणना के दौरान 05 प्रत्याशियों के सापेक्ष 04 चुनाव चिन्ह के मतपत्र प्राप्त होने के कारण मतगणना परिणाम घोषित नहीं किया गया है, जिस पर दिनांक 09 मई 2021 को पुनर्मतदान (प्रातः 07:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक) तथा मतगणना दिनांक 11 मई 2021 (प्रातः 08:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) कराये जाने का निर्देश दिया गया है।
उक्त पुनर्मतदान में मतदान एवं मतगणना को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु विकासखंड कोयलसा, 53 जलालपुर प्रथम, 47 प्राथमिक पाठशाला भटौली के लिए उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह 9554417930, को जोनल मजिस्ट्रेट तथा तहसीलदार बुढ़नपुर, शक्ति प्रताप सिंह 9554417938, को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैl
 जिला मजिस्ट्रेट ने नियुक्त  सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि वे आंवटित विकास खण्ड के निर्धारित मतदान केन्द्र/मतगणना स्थल पर उपस्थित रहकर मतदान एवं मतगणना को सकुशल एवं शांन्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायेंगे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवाँ

चुनावी रंजीश में घटित घटना में संलिप्त 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त/वारण्टी/ जिला बदर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी व प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिहं के कुशल निर्देशन मे आज दिनाक 07.05.2021 को उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह मय हमराह को मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि मु0अ0स0 65/2021 धारा 147/148/352/452/323/308/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण इस समय तीनों कही भागने के फिराक में कंचनपुर बाजार के किनारे पुलिया के पास खड़े है की मुखबिर की बातो पर विश्वास करके मुखबिर खास को साथ लेकर कंचनपुर बाजार से कंचनपुर पुलिया रासेपुर मार्ग के लिये चल दिये तो पुलिया के पास तीन व्यक्ति खडे दिखायी दिये। जिसकी तरफ मुखबिर इशारा करके गाडी रोकवाकर कुछ दुर पहले उतर गया तथा पुलिस वाले एक बारगी खड़े व्यक्तियों की तरफ आगे बढ़ी तो एकाएक खडे व्यक्तियों की निगाह पुलिस वालो की गाडी पर पड़ गयी और वह रासेपुर जाने वाली रोड की तरफ भागने का प्रयास किये जिनको आवाज देकर रुकने को कहा तो और तेज रफ्तार में भागने का प्रयास किये जिसको हमराही कर्म0गण की मदद से मौके पर करीब 8-10 कदम पर पकड लिया गया तीनों से क्रमशः नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो बता रहा है की साहब मेरा नाम पप्पू यादव पुत्र रूपचन्द यादव 2. गुड्डू यादव पुत्र देवचन्द यादव 3. धर्मेन्द्र यादव पुत्र कमला यादव निवासीगण ग्राम नरायनपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ बताया जो मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त है को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 06.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । उपरोक्त घटना हारे एवं जीते प्रधान की रंजिश को लेकर घटित की गई है, दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले है । 
पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0स0 65/2021 धारा 147/148/352/452/323/308/504/506 भा0द0वि0, थाना तरवां जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. पप्पू यादव पुत्र रूपचन्द यादव निवासीगण ग्राम नरायनपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़
2. गुड्डू यादव पुत्र देवचन्द यादव निवासीगण ग्राम नरायनपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़
3. धर्मेन्द्र यादव पुत्र कमला यादव निवासीगण ग्राम नरायनपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–

1. उ0नि0 ओमप्रकाश नरायण सिंह  मय राह थाना तरवां आजमगढ़ ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगाँव

देवगांव:- चुनावी रंजीश को लेकर हुई घटना में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विशेष रुप से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 07.05.2021 प्रभारी निरीक्षक देवगांव के नेतृत्व में अपराध एव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि थाना देवगाँव पर पंजीकृत मु0अ0स0 35/21 धारा 147/148149/325/332/333/336/353/307/504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र कमला यादव नि0 इस्माईलपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ मेहनाजपुर तिराहे पर कही जाने के फिराक मे वाहन का इंतजार कर रहा है । इस सूचना पर नि0अ0 राकेश कुमार सिंह मय राह के साथ मेहनाजपुर तिराहा पर पहुचे तो अभियुक्त उपरोक्त पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा कि पुलिस बल द्वारा घेरा बन्दी कर अभियुक्त प्रदीप यादव उपरोक्त को समय 08.50 बजे पकड लिया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है  । 
अभियोग पंजीकृत–

1- मु0अ0स0 35/21 धारा 147/148149/325/332/333/336/353/307 /504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त

1- प्रदीप यादव पुत्र कमला यादव नि0 इस्माईलपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम–

(1) नि0अ0 राकेश कुमार सिंह  थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
(2) का0 राहुल कन्नौजिया थाना देवगांव जनपद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जिले के सीएससी केन्द्रों से आधार संसोधन बैंकिंग शुरू कर दी गई है।

आज़मगढ़। अब जिले के सीएससी केन्द्रों से जो की सीo यसo सीo ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के द्वारा संचालित हैं, आधार संसोधन का कार्य शुरू हो चुका है।पहले इन केन्द्रों से केवल वही आधार संसोधित होते थे, जिन में मोबाइल नंबर दर्ज होते थे। लेकिन अब नया सॉफ्टवेर आने से बिना मोबाइल वाले आधार का संसोधन भी शुरू हो चुका है, पूर्व में बने अधिकतर आधार में मोबाइल नंबर  दर्ज नहीं होने से, ये लोगो की परेशानी का कारण बना हुवा था, सीएससी के बैंकिंग केन्द्रों से ये सुविधा शुरू की जा चुकी है।
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के तहत काम करने वाले सीएससी के बैंकिंग वाले केन्द्रों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार अपडेशन के लिए को इसकी इजाजत दी है। इसके लिए सीएससी संचालकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। इन सभी केन्द्रों पर आधार संसोधन का केवल 50 रूपये निर्धारित है इसके अतरिक्त कोई अन्य चार्ज नहीं देय होगा इन केन्द्रों पर आधार संसोधन के लिये किसी भी प्रकार की बुकिंग की जरुरत नहीं होगी कोई भी व्यक्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कभी भी जा कर इन केंद्रों से अपना कार्य करा सकता है ।

 इन केन्द्रों से मिलेगी सुविधा 

सीएससी के द्वारा आधार कार्ड संसोधन के लिये जिले में संचालित 37 केंद्र है अगर कोई निर्धारित शुल्क से अधिक मांग करता है इसकी शिकायत आप सी.एस.सी एस. पी. वी के जिला प्रबंधक बृजेश सिंह से कर सकते है।अधिक जानकारी के लिए आप निशुल्क टोल फ्री नो 1947 पर कॉल कर सकते है या appointment.uidai.gov.in
पर जा कर केंद्र की जानकारी ले सकते है।

और नया पुराने