आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 14 मई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद के शहरी क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय जिलाधिकारी कार्यालय, सदर तहसील, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, कोविड-19 कंट्रोल रूम जीजीआईसी आजमगढ़, विकास भवन, दीवानी कचहरी परिसर, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, महिला अस्पताल, वेस्ली स्कूल, सब्जी मंडी एवं मुख्य चौक का सैनिटाइजेशन जलकल विभाग नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सैनिटाइजेशन टीम (1) द्वारा किया गया।
आजमगढ़ 14 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज विकास खण्ड ठेकमा, अहिरौला, तरवा, मार्टिनगंज, हरैया, मेहनगर, अतरौलिया, कोयलसा के साथ-साथ जनपद के समस्त विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।


